Monday, May 30, 2016

Rajasthan : Wildlife

राजस्थान : वन्य जीव
1. आकल काष्ठ जीवाश्म पार्क भाग है -
    (अ) मरू राष्ट्रीय उद्यान का
    (ब) माचिया सफारी पार्क का
    (स) वन विहार अभयारण्य का
    (द) गजनेर अभयारण्य का
2. राजस्थान के किस अभयारण्य में मोरों का घनत्व पूरे देश में सबसे अधिक है?
    (अ) दर्रा अभयारण्य
    (ब) सरिस्का अभयारण्य
    (स) कुंभलगढ़ अभयारण्य
    (द) सीतामाता अभयारण्य
3. केवलादेव राष्टीय उद्यान के विख्यात होने का कारण है -
    (अ) बाघ
    (ब) घड़ियाल
    (स) उड़न गिलहरियां
    (द) प्रवासी पक्षी
4. शेरगढ़ अभयारण्य किस जिले में स्थित है?
    (अ) बूँदी
    (ब) बाराँ
    (स) धौलपुर
    (द) उदयपुर
5. चिरमी क्या है?
    (अ) एक वृक्ष
    (ब) एक झाड़ी
    (स) एक बेल
    (द) एक फल
6. डॉ० सालिम अली इंटरप्रिटेशन सेंटर स्थित है -
    (अ) सरिस्का में
    (ब) केवलादेव में
    (स) सज्जनगढ़ में
    (द) तालछापर में
7. उत्तर भारत का प्रथम सर्प उद्यान कहाँ स्थापित किया गया है?
    (अ) कोटा में
    (ब) जयपुर में
    (स) उदयपुर में
    (द) बीकानेर में
8. वन्य जीव संरक्षण अधिनियम पारित होने का वर्ष है -
    (अ) 1970
    (ब) 1971
    (स) 1972
    (द) 1974
9. केवलादेव के राष्ट्रीय उद्यान घोषित होने का वर्ष है -
    (अ) 1979
    (ब) 1981
    (स) 1983
    (द) 1985
10. राजस्थान वन्य जीव बोर्ड का स्थापना वर्ष है -
    (अ) 1952
    (ब) 1955
    (स) 1957
    (द) 1959
उत्तर : 1. (अ), 2. (ब), 3. (द), 4. (ब), 5. (स), 6. (ब), 7. (अ), 8. (स), 9. (ब), 10. (ब) ☑

Wednesday, May 25, 2016

सरकार तब और अब

मैंने बचपन से लेकर अब तक कई सरकारों के कार्यकाल देखें है | समाचार पत्र व विपक्ष सरकार की गलतियां ढूंढने में अपनी बौद्धिक शक्ति का प्रयोग करते रहे हैं | कोई कमी मिल जाती तो बड़ा मुद्दा बनाकर ऐतिहासिक फैसलों को भुलाने का प्रयास करते थे | चुनावों के समय हर बार कोई नया जुमला तैयार करते और करीब दस दस वर्ष बाद सफल भी होते रहे हैं |
      अब समय बदल गया है, ये तथाकथित बुद्धिजीवी वर्तमान सरकार की अच्छाइयां ढूंढने में लगे हुए हैं | अगर कोई अच्छाई मिल जाये तो बढा चढाकर प्रचार करने में लग जाते हैं |
      यदि कोई सरकार की आलोचना करने का दुःसाहस कर भी ले तो उसे देशद्रोही, धर्म विरोधी आदि का प्रमाण पत्र देने वाले हर गली नुक्कड पर तैयार खड़े हैं |
      जहाँ तक विकास की बात है, हर कोई अपने बचपन और वर्तमान की परिस्थितियों, सामाजिक आर्थिक स्थिति की तुलना सहज ही कर सकता है | जो छोटे हैं वे दस बारह वर्ष पूर्व व वर्तमान सुविधाओं से तुलना कर सकता है | वैसे अपने जमाने की बात हर कोई कर लेता है, लेकिन सरकारों को श्रेय देने में कंजूसी करता है | हमारे नैतिक चरित्र का पतन अवश्य हो गया है | पहले हम हमारे महान नेताओं की अच्छाइयों का बखान करते थे और अब उनकी बुराइयां ढूंढने में लगे हुए हैं | आने वाली पीढियों को प्रेरणा लेने के लिए कोई बचेगा ही नहीं |

Thursday, May 19, 2016

राजस्थान वन सम्पदा

राजस्थान वन सम्पदा
1. राजस्थान में सर्वाधिक वन क्षेत्र वाला जिला है -
    (अ) पाली
    (ब) जयपुर
    (स) उदयपुर
    (द) अलवर
2. खेजड़ी की पत्तियों के चारे को स्थानीय भाषा में कहते हैं -
    (अ) सेवण
    (ब) लूम
    (स) जांटी
    (द) शमी
3. राजस्थान में न्यूनतम वन क्षेत्र वाला जिला है -
    (अ) चुरू
    (ब) बाड़मेर
    (स) बीकानेर
    (द) जैसलमेर
4. निम्न में से किस वृक्ष का स्थानीय नाम "जांटी" है -
    (अ) बबूल
    (ब) महुआ
    (स) खेजड़ी
    (द) तेंदू
5. राजस्थान के अधिकांश वन किस भाग में है?
    (अ) उत्तरी व उत्तरी पूर्वी भाग में
    (ब) पूर्वी भाग में
    (स) दक्षिणी व दक्षिणी पूर्वी भाग में
    (द) दक्षिणी पश्चिमी भाग में
6. निम्न में से किस वृक्ष को भारतीय धर्म ग्रंथों में 'शमी वृक्ष' के नाम से जाना जाता है?
    (अ) धोकड़ा
    (ब) खैर
    (स) तेंदू
    (द) खेजड़ी
7. सागवान रोपण हेतु सर्वाधिक उपयुक्त जिले हैं -
    (अ) भरतपुर एवं अलवर
    (ब) धौलपुर एवं भरतपुर
    (स) बांसवाड़ा एवं उदयपुर
    (द) बांसवाड़ा एवं डूंगरपुर
8. बाड़मेर जिले के चौहटन क्षेत्र किसलिए प्रसिद्ध है?
    (अ) गोंद के लिये
    (ब) खैर के वृक्षों के लिये
    (स) बांस के वृक्षों के लिये
    (द) सुगंधित घास के लिये
9. जनता वन योजना के प्रारंभ होने का वर्ष है -
    (अ) 1994
    (ब) 1996
    (स) 1997
    (द) 1999
10. राजस्थान में वन अधिनियम पारित होने का वर्ष है -
    (अ) 1951
    (ब) 1953
    (स) 1955
    (द) 1957
उत्तर : 1. (स), 2. (ब), 3. (अ), 4. (स), 5. (स), 6. (द), 7. (स), 8. (अ), 9. (ब), 10. (ब) ☑

Tuesday, May 17, 2016

Rajasthan Pet Animals

राजस्थान पशु सम्पदा
1. गधों एवं खच्चरों का विख्यात मेला लगता है -
    (अ) मांगलियावास में
    (ब) फलौदी में
    (स) लूणियवास में
    (द) बडारू में
2. गोमठ का ऊँट किस कार्य के लिये उत्तम है?
    (अ) बोझा ढोने
    (ब) सवारी करने
    (स) कृषि करने
    (द) सिंचाई करने
3. एशिया में ऊन की सबसे बड़ी मण्डी है -
    (अ) जोधपुर में
    (ब) बीकानेर में
    (स) बाड़मेर में
    (द) जयपुर में
4. 'चेवणी' है -
    (अ) भैंस की एक नस्ल
    (ब) बकरी की एक नस्ल
    (स) भेड़ की एक नस्ल
    (द) बकरी का माँस
5. राजस्थान राज्य पशुधन प्रबंधन व प्रशिक्षण संस्थान कहाँ कार्यरत है?
    (अ) बगरू में
    (ब) जामडोली में
    (स) झोटवाड़ा में
    (द) भांकरोटा में
6. काजरी के वैज्ञानिकों द्वारा विकसित बकरी की नस्ल है -
    (अ) बारबारी
    (ब) जखराना
    (स) सिरोही
    (द) शेखावाटी
7. नाचना स्थान किस जिले में है?
    (अ) जोधपुर
    (ब) बाड़मेर
    (स) बीकानेर
    (द) जैसलमेर
8. निम्न में से किस नस्ल का ऊँट सवारी एवं रेतीले भाग में दौड़ के लिये विख्यात है -
    (अ) अलवरी
    (ब) सिंधी
    (स) बीकानेरी
    (द) जैसलमेरी
9. भेड़ की किस नस्ल का उपनाम 'चनोथर' है?
    (अ) चोकला
    (ब) सोनाड़ी
    (स) नाली
    (द) पूगल
10. राजस्थान में पाई जाने वाली गौवंश की विदेशी नस्ल है -
    (अ) जर्सी
    (ब) हॉलिस्टिन
    (स) रेड डेन
    (द) उपर्युक्त सभी
उत्तर : 1. (स), 2. (ब), 3. (ब), 4. (द), 5. (ब), 6. (द), 7. (द), 8. (द), 9. (ब), 10. (द). ☑

Monday, May 9, 2016

Educated Prime Minister

इन दिनों देश के प्रधानमन्त्री व मानव संसाधन विकास मंत्री की शैक्षिक योग्यता को लेकर बहुत चर्चायें हो रही है | इन पदों के लिए भारतीय संविधान में शैक्षिक योग्यता की कोई बाध्यता नहीं है, इसलिए चर्चायें निरर्थक है |
          मोदी जी एक विचारधारा का प्रतिनिधित्व करते हैं तथा वे उस विचारधारा के सशक्त प्रवक्ता व पोषक नजर आ रहे हैं | इतनी बड़ी तादाद में भक्तों का होना इसका प्रमाण है | इन चर्चाओं से मोदी भक्तों पर कोई असर नहीं होने वाला है | उनकी आस्था भारतीय संविधान से ज्यादा उक्त विचारधारा में है |
       यदि शैक्षिक योग्यता मसला होती तो पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह आमजन में अधिक लोकप्रिय होते | उनके पास अनगिनत भारी भरकम डिग्रियां होते हुए भी जन साधारण के हृदय में स्थान नहीं बना सके | भक्त तो बिल्कुल भी नहीं |
        हमें काम देखना चाहिए और तुलना कर उचित समय पर निर्णय देना चाहिए |

Monday, May 2, 2016

Rajasthan GK 2 may 2016

1. निम्न में से सबसे पहले कौन अस्तित्व में आया?
    (अ) मत्स्य संघ
    (ब) पूर्व राजस्थान संघ
    (स) संयुक्त राजस्थान
    (द) वृहत् राजस्थान
2. 5 जुलाई, 1947 को रियासती सचिवालय किसकी अध्यक्षता में स्थापित किया गया?
    (अ) सरदार पटेल
    (ब) पं. नेहरू
    (स) जे. बी. कृपलानी
    (द) वी. पी. मेनन
3. निम्नलिखित में से कौन सा शहर घाटी में बसा हुआ है?
    (अ) अलवर
    (ब) जोधपुर
    (स) उदयपुर
    (द) अजमेर
4. राजस्थान में ग्रीष्म ऋतु की अवधि है -
    (अ) मार्च से मध्य जून तक
    (ब) अप्रैल से मध्य जुलाई तक
    (स) मई से मध्य जुलाई तक
    (द) मार्च से मध्य जुलाई तक
5. रेतीली मिट्टी का पी. एच. होता है -
    (अ) 8.5 से कम
    (ब) 8.5 से अधिक
    (स) 0 से कम
    (द) 10 से अधिक
6. राजस्थान के दक्षिणी जिलों में पाई जाने वाली प्रमुख मिट्टी है -
    (अ) काली दोमट
    (ब) भूरी दोमट
    (स) लाल दोमट
    (द) इनमें से कोई नहीं
7. सांभर झील में आकर मिलने वाली नदी है -
    (अ) मेघा और रूपनगढ़
    (ब) रूपनगढ़ और कान्तली
    (स) कान्तली और साहिबी
    (द) मेघा और कान्तली
8. जवाई बांध किस जिले में स्थित है?
    (अ) सिरोही
    (ब) हनुमानगढ़
    (स) नागौर
    (द) पाली
9. जयपुर की बैराठ पहाड़ियों से किस नदी का उद्गम स्थल है?
    (अ) बेड़च नदी
    (स) बाणगंगा नदी
    (स) माही नदी
    (द) काँतली नदी
10. जगमंदिर व जगनिवास महल किस झील में स्थित है?
    (अ) राजसमंद झील
    (ब) जयसमंद झील
    (स) पिछोला झील
    (द) नक्की झील
उत्तर : 1.(अ), 2.(अ), 3.(द), 4.(अ), 5.(अ), 6.(स), 7.(अ), 8.(द), 9.(ब), 10.(स).