Saturday, July 30, 2016

राजस्थान : जनजातियां

राजस्थान : जन जातियां
1. किस जनजाति का घर 'घेर' कहलाते हैं?
   (अ) सहरिया
   (ब) गिरासिया
   (स) डामोर
   (द) भील
2. आबूरोड़ का भाखर क्षेत्र किस जनजाति का मूल प्रदेश माना जाता है?
   (अ) मीणा
   (ब) डामोर
   (स) सहरिया
   (द) गिरासिया
3. 'कोड़िया देवी' किस जनजाति की कुल देवी है?
   (अ) गिरासिया
   (ब) सहरिया
   (स) डामोर
   (द) मीणा
4. सहरिया जनजाति द्वारा बल्लियों पर बनाई जाने वाली मचाननुमा छोटी झोपड़ी को कहते हैं -
   (अ) गोपना
   (ब) कोरूआ
   (स) टोपा
   (द) उपर्युक्त सभी
5. भारत सरकार ने राजस्थान की किस जनजाति को 'आदिम जनजाति समूह' की सूची में रखा है?
   (अ) भील
   (ब) सहरिया
   (स) गिरासिया
   (द) डामोर
6. राजस्थान की जनजातियों में सर्वाधिक सम्पन्न व शिक्षित जनजाति है -
   (अ) मीणा
   (ब) सहरिया
   (स) डामोर
   (द) भील
7. निम्न में से किस जनजाति के घर को 'टापरा' कहते हैं?
   (अ) मीणा
   (ब) भील
   (स) गिरासिया
   (द) सहरिया
8. जनजातियों में पाई जाने वाली सहयोग व सहकार की भावना को कहते हैं -
   (अ) हेलरू
   (ब) हेलमो
   (स) हांडो
   (द) उपर्युक्त सभी
9. 'मीणा' शब्द किससे बना है?
   (अ) मीन
   (ब) मीण
   (स) बीन
   (द) किन
10. 'मीन' का अर्थ होता है -
   (अ) मछली
   (ब) तीर-कमान
   (स) बीन
   (द) छिपकली
11. 'पटेल' किस जनजाति का परम्परागत नेता होता है?
   (अ) भील
   (ब) मीणा
   (स) गरासिया
   (द) सहरिया
12. 'भील' शब्द की उत्पत्ति किस शब्द से हुई है?
   (अ) बील
   (ब) मील
   (स) कील
   (द) चील
13. 'बील' शब्द का अर्थ है -
   (अ) चील
   (ब) बिल
   (स) कमान
   (द) तीर
14. गरासिया जनजाति राजस्थान के किस जिले में सर्वाधिक रूप से रहती है?
   (अ) उदयपुर
   (ब) सिरोही
   (स) डूंगरपुर
   (द) बाँसवाड़ा
15. डामोर जनजाति की सर्वाधिक जनसंख्या किस जिले में है?
   (अ) सिरोही
   (ब) उदयपुर
   (स) बाँसवाड़ा
   (स) डूंगरपुर
उत्तर : 1. (ब), 2. (द), 3. (ब), 4. (द), 5. (ब), 6. (अ), 7. (ब), 8. (द), 9. (अ), 10. (अ), 11. (ब), 12. (अ), 13. (स), 14. (ब), 15. (द) ☑

Friday, July 29, 2016

राजस्थान : वन्य जीव

राजस्थान : वन्य जीव
1. डॉ० सालिम अली इंटरप्रिटेशन सेंटर स्थित है -
   (अ) सरिस्का में
   (ब) केवलादेव में
   (स) सज्जनगढ़ में
   (द) तालछापर में
2. चिरमी क्या है?
   (अ) एक वृक्ष
   (ब) एक झाड़ी
   (स) एक बेल
   (द) एक फल
3. 'एब्रोस प्रोकेटोरियस' किसका वैज्ञानिक नाम है?
   (अ) खेजड़ी
   (ब) कीकर
   (स) चिरमी
   (द) नीम
4. हरे कबूतर किस जिले में देखे जा सकते हैं?
   (अ) जयपुर
   (ब) जोधपुर
   (स) सिरोही
   (द) अजमेर
5. शेरगढ़ अभयारण्य किस जिले में स्थित है?
   (अ) बूँदी
   (ब) बाराँ
   (स) धौलपुर
   (द) उदयपुर
6. केवलादेव के राष्ट्रीय उद्यान घोषित होने का वर्ष है -
   (अ) 1979
   (ब) 1981
   (स) 1983
   (द) 1985
7. केवलादेव राष्टीय उद्यान के विख्यात होने का कारण है -
   (अ) बाघ
   (ब) घड़ियाल
   (स) उड़न गिलहरियां
   (द) प्रवासी पक्षी
8. राजस्थान वन्य जीव बोर्ड का स्थापना वर्ष है -
   (अ) 1952
   (ब) 1955
   (स) 1957
   (द) 1959
9. उत्तर भारत का प्रथम सर्प उद्यान कहाँ स्थापित किया गया है?
   (अ) कोटा में
   (ब) जयपुर में
   (स) उदयपुर में
   (द) बीकानेर में
10. राजस्थान के किस अभयारण्य में मोरों का घनत्व पूरे देश में सबसे अधिक है?
   (अ) दर्रा अभयारण्य
   (ब) सरिस्का अभयारण्य
   (स) कुंभलगढ़ अभयारण्य
   (द) सीतामाता अभयारण्य
11. आकल काष्ठ जीवाश्म पार्क भाग है -
   (अ) मरू राष्ट्रीय उद्यान का
   (ब) माचिया सफारी पार्क का
   (स) वन विहार अभयारण्य का
   (द) गजनेर अभयारण्य का
12. यूनेस्को की विश्व प्राकृतिक धरोहर सूची में शामिल राष्ट्रीय उद्यान /अभयारण्य है -
   (अ) राष्ट्रीय मरू उद्यान
   (ब) केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान
   (स) रणथम्भौर राष्ट्रीय उद्यान
   (द) सरिस्का वन्य जीव अभयारण्य
13. वन्य जीव संरक्षण अधिनियम पारित होने का वर्ष है -
   (अ) 1970
   (ब) 1971
   (स) 1972
   (द) 1974
14. राजस्थान का सबसे बड़ा आखेट निषिद्ध क्षेत्र है -
   (अ) सौंरवलिया
   (ब) सोरसन
   (स) संवत्सर - कोटसर
   (द) फिटकाशनी
15. रणकपुर के जैन मंदिर जिस अभयारण्य में स्थित है, वह है -
   (अ) फुलवारी की नाल अभयारण्य
   (ब) कुंभलगढ़ अभयारण्य
   (स) भैंसरोड़गढ़ अभयारण्य
   (द) नाहरगढ़ अभयारण्य
उत्तर : 1. (ब), 2. (स), 3. (स),4. (द), 5. (ब), 6. (ब), 7. (द), 8. (ब), 9. (अ), 10. (ब), 11. (अ), 12. (ब), 13. (स), 14. (स), 15. (ब) ☑

Thursday, July 28, 2016

राजस्थान : वन सम्पदा

राजस्थान : वन सम्पदा
1. निम्न में से किस वृक्ष को भारतीय धर्म ग्रंथों में 'शमी' के नाम से जाना जाता है?
   (अ) धोकड़ा
   (ब) खैर
   (स) तेंदू
   (द) खेजड़ी
2. खेजड़ी की पत्तियों के चारे को स्थानीय भाषा में कहते हैं -
   (अ) सेवण
   (ब) लूम
   (स) जांटी
   (द) शमी
3. निम्न में से किस वृक्ष का स्थानीय नाम 'जांटी' है?
   (अ) बबूल
   (ब) महुआ
   (स) खेजड़ी
   (द) तेंदू
4. बाड़मेर जिले के चौहटन क्षेत्र किसलिए प्रसिद्ध है?
   (अ) गोंद के लिए
   (ब) खैर के वृक्षों के लिए
   (स) बाँस के वृक्षों के लिए
   (द) सुगंधित घास के लिए
5. सागवान रोपण हेतु सर्वाधिक उपयुक्त जिले हैं -
   (अ) भरतपुर एवं अलवर
   (ब) धौलपुर एवं भरतपुर
   (स) बांसवाड़ा एवं उदयपुर
   (द) बांसवाड़ा एवं डूंगरपुर
6. जनता वन योजना के प्रारंभ होने का वर्ष है -
   (अ) 1994
   (ब) 1996
   (स) 1997
   (द) 1999
7. सेवण है -
   (अ) एक क्षेत्र
   (ब) घास का एक प्रकार
   (स) एक वृक्ष
   (द) इनमें से कोई नहीं
8. जैसलमेर से पोकरण व मोहनगढ़ तक पाकिस्तानी सीमा के सहारे-सहारे एक चौड़ी पट्टी वाले क्षेत्र को कहा जाता है -
   (अ) सिरिज क्षेत्र
   (ब) लाठी सिरीज क्षेत्र
   (स) सीमा क्षेत्र
   (द) शून्य क्षेत्र
9. राजस्थान के अधिकांश वन किस भाग में है?
   (अ) उत्तरी व उत्तरी पूर्वी भाग में
   (ब) पूर्वी भाग में
   (स) दक्षिणी व दक्षिणी पूर्वी भाग में
   (द) दक्षिणी पश्चिमी भाग में
10. राजस्थान में न्यूनतम वन क्षेत्र वाला जिला है -
   (अ) चुरू
   (ब) बाड़मेर
   (स) बीकानेर
   (द) जैसलमेर
11. राजस्थान में सर्वाधिक वन क्षेत्र वाला जिला है -
   (अ) पाली
   (ब) जयपुर
   (स) उदयपुर
   (द) अलवर
12. राजस्थान में वन अधिनियम पारित होने का वर्ष है -
   (अ) 1951
   (ब) 1953
   (स) 1955
   (द) 1957
13. राजस्थान के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल के कितने भू-भाग पर वनों का विस्तार है?
   (अ) 9.31 प्रतिशत
   (ब) 19.31 प्रतिशत
   (स) 5.14 प्रतिशत
   (द) 13.18 प्रतिशत
14. सामाजिक वानिकी कार्यक्रम को वन विकास का मुख्य अंग बनाया गया -
   (अ) पांचवी योजना में
   (ब) छठी योजना में
   (स) सातवीं योजना में
   (द) आठवीं योजना में
15. धार्मिक स्थलों से संलग्न पारम्परिक आखेट एवं कटाई निषिद्ध क्षेत्र है -
   (अ) सूमिंग
   (ब) वालरा
   (स) आरेण
   (द) ये सभी
उत्तर : 1. (द), 2. (ब), 3. (स), 4. (अ), 5. (स), 6. (ब), 7. (ब), 8. (ब), 9. (स), 10. (अ), 11. (स), 12. (ब), 13. (अ), 14. (ब), 15. (स) ☑

Sunday, July 24, 2016

राजस्थान : मिट्टियाँ

राजस्थान : मिट्टियाँ
1. हाड़ौती पठार की मिट्टी किस प्रकार की है?
   (अ) भूरी
   (ब) लाल
   (स) कछारी
   (द) मध्यम काली
2. कपास व नकदी फसलों की कृषि के लिए उपयुक्त मिट्टी है -
   (अ) काली मिट्टी
   (ब) लाल दोमट मिट्टी
   (स) कछारी मिट्टी
   (द) मिश्रित लाल पीली मिट्टी
3. 'वालरा' क्या है?
   (अ) मिट्टी की एक समस्या
   (ब) आदिवासियों द्वारा की जाने वाली परम्परागत कृषि
   (स) मिट्टी का एक प्रकार
   (द) इनमें से कोई नहीं
4. मिट्टी में खारापन एवं क्षारीयता की समस्या का समाधान है -
   (अ) खेतों में जिप्सम का उपयोग
   (ब) शुष्क कृषि
   (स) सघन वृक्षारोपण
   (द) समोच्चरेखीय जुताई
5. राजस्थान के पूर्वी भाग में मिट्टी के उपजाऊ बने रहने का क्या कारण है?
   (अ) नियमित सिंचाई
   (ब) पर्याप्त वर्षा
   (स) प्रतिवर्ष नवीन मिट्टी का जमाव
   (द) उपर्युक्त सभी
6. राजस्थान में जलोढ़ मिट्टी का क्षेत्र है -
   (अ) बीकानेर - जोधपुर
   (ब) बाड़मेर - जैसलमेर
   (स) कोटा - बूँदी
   (द) भरतपुर - धौलपुर
7. वह मिट्टी जो राजस्थान के उदयपुर, भीलवाड़ा और पश्चिमी अजमेर जिले में प्रायः मिलती है -
   (अ) लाल-पीली मिट्टी
   (ब) लुहारी मिट्टी
   (स) काली मिट्टी
   (द) काँप मिट्टी
8. मृदा की उर्वरा शक्ति को बनाये रखने के लिए कौन सी खाद काम में ली जाती है?
   (अ) यूरिया
   (ब) अमोनियम सल्फ़ेट
   (स) हड्डी की खाद
   (द) गोबर व हरी खाद
9. राजस्थान के किस पड़ोसी राज्य की सीमा पर नदी द्वारा भयंकर कटाव उत्पन्न होता है?
   (अ) गुजरात
   (ब) मध्यप्रदेश
   (स) हरियाणा
   (द) पंजाब
10. भूमि की उर्वरता बढ़ाने के लिए निम्न में से कौन-सी फसल उगाई जाती है?
    (अ) चावल
    (ब) गन्ना
    (स) उड़द
    (द) गेहूँ
11. 'सेम' क्या है?
    (अ) जलमग्नता से उत्पन्न समस्या
    (ब) मिट्टी का एक प्रकार
    (स) कृषि का एक परम्परागत तरीका
    (द) इनमें से कोई नहीं
12. राजस्थान में सर्वाधिक बीहड़ भूमि के विस्तार वाले जिले हैं -
    (अ) बांसवाड़ा और डूंगरपुर
    (ब) सवाई माधोपुर और करौली
    (स) कोटा और झालावाड़
    (द) धौलपुर और अलवर
13. चंबल और माही बेसिन में मिलने वाली मिट्टी है -
    (अ) काली मटियार दोमट मिट्टी
    (ब) लाल दोमट मिट्टी
    (स) भूरी मटियार दोमट मिट्टी
    (द) भूरी दोमट मिट्टी
14. राजस्थान में वायु द्वारा मृदा अपरदन से प्रभावित है -
    (अ) उत्तरी जिले
    (ब) पूर्वी जिले
    (स) दक्षिणी जिले
    (द) पश्चिमी जिले
15. क्षारीय मिट्टी का पी० एच० होता है -
   (अ) 5 से कम
   (ब) 8.5 से अधिक
   (स) 0 से कम
   (द) 10 से कम
उत्तर : 1. (द), 2. (अ), 3. (ब), 4. (अ), 5. (द), 6. (द), 7. (अ), 8. (द), 9. (ब), 10. (स), 11. (अ), 12. (ब), 13. (अ), 14. (द), 15. (ब) ☑

Friday, July 15, 2016

राजस्थान : स्थानीय प्रशासन

राजस्थान : स्थानीय प्रशासन
1. बलवंत राय मेहता कमेटी की स्थापना निम्न में से किसलिए की गई थी?
   (अ) सामुदायिक विकास कार्यक्रम का मूल्यांकन करने के लिए
   (ब) प्रथम पंचवर्षीय योजना का मूल्यांकन करने के लिए
   (स) प्रथम वित्त आयोग की रिपोर्ट का मूल्यांकन करने के लिए
   (द) इनमें से कोई नहीं
2. पंचायती राज की सफलता के लिए निम्नलिखित में से कौन-कौन से सुझाव दिए जाते हैं?
   (अ) पंचायती राज संस्थाओं में व्याप्त गुटबंदी को समाप्त करना होगा
   (ब) पंचायतों के चुनाव में मतदान को अनिवार्य करना होगा
   (स) पंचायतों की वित्तीय हालत सुधारनी होगी
   (द) उपर्युक्त सभी
3. पंचायत समिति के क्षेत्र के सांसद व विधानसभा सदस्य पंचायत समिति में किस तरह के सदस्य माने जाते हैं?
   (अ) पदेन सदस्य
   (ब) सहयोपिप्त सदस्य
   (स) सहयोगी सदस्य
   (द) इनमें से कोई नहीं
4. पंचायती राज के सम्मुख सामाजिक समस्याओं में कौन-सी सामाजिक समस्याएं प्रमुख हैं?
   (अ) जनता में साक्षरता का अभाव
   (ब) राजनीतिक चेतना का अभाव
   (स) निस्वार्थ चेतना का अभाव
   (द) उपर्युक्त सभी
5. आधुनिक समय में परगने का मुख्य अधिकारी उपजिलाधीश निम्न में से किसके प्रति उत्तरदायी होता है?
   (अ) जिला मजिस्ट्रेट
   (ब) अपर जिला मजिस्ट्रेट
   (स) मुख्य विकास अधिकारी
   (द) इनमें से कोई नहीं
6. 73 वें संविधान संशोधन द्वारा पंचायतों के कार्यों के लिए एक पृथक अनुसूची की व्यवस्था की गई | यह कौन-सी अनुसूची है?
   (अ) 10 वीं
   (ब) 11 वीं
   (स) 12 वीं
   (द) 13 वीं
7. पंचायती राज संस्थाओं की कार्यप्रणाली का अध्ययन करने के लिए 1977 में निम्न में से कौनसी समिति गठित की गई?
   (अ) बलवंत राय मेहता समिति
   (ब) अशोक मेहता समिति
   (स) जी. वी. के. राव समिति
   (द) सिंधवी कमेटी
8. 74 वें संविधान संशोधन द्वारा बारहवीं अनुसूची में जोड़े गए हैं?
   (अ) 18 विषय
   (ब) 10 विषय
   (स) 15 विषय
   (द) 17 विषय
9. स्थानीय शासन का मैग्नाकार्टा निम्न में से किसके प्रस्ताव को कहा जाता है?
   (अ) मेगो प्रस्ताव
   (ब) रिपन प्रस्ताव
   (स) एमहर्स्ट प्रस्ताव
   (द) कर्जन प्रस्ताव
10. बलवंत राय मेहता समिति ने पंचायती राज संस्था के निम्न स्तरों में से किस स्तर की अभिकल्पना नहीं की थी?
   (अ) ग्राम पंचायत
   (ब) पंचायत समिति
   (स) ग्राम सभा
   (द) जिला परिषद्
उत्तर : 1. (अ), 2. (द), 3. (स), 4. (द), 5. (अ), 6. (ब), 7. (ब), 8. (ब), 9. (ब), 10. (स) ☑

Thursday, July 14, 2016

राजस्थान : सूचना का अधिकार

राजस्थान : सूचना का अधिकार
1. सूचना का अधिकार अधिनियम किस वर्ष पारित किया गया था?
   (अ) 2004 में
   (ब) 2005 में
   (स) 2006 में
   (द) 2007 में
2. भारत के किस राज्य में सूचना का अधिकार लागू नहीं किया जा सका है?
   (अ) जम्मू-कश्मीर
   (ब) असम
   (स) नागालैण्ड
   (द) केरल
3. भारत में सूचना का अधिकार कानून सर्वप्रथम किस राज्य में लागू किया गया था?
   (अ) मध्यप्रदेश
   (ब) उत्तरप्रदेश
   (स) राजस्थान
   (द) महाराष्ट्र
4. राजस्थान में राज्य सूचना आयोग का गठन किस वर्ष किया गया?
   (अ) 2004 में
   (ब) 2005 में
   (स) 2006 में
   (द) 2007 में
5. राजस्थान का पहला मुख्य सूचना आयुक्त किसे बनाया गया?
   (अ) श्री एम० डी० कोरानी को
   (ब) श्री एस० के० वर्मा को
   (स) श्री एम० एल० गुप्ता को
   (द) इनमें से कोई नहीं
6. राज्य सूचना आयोग का कार्यालय कहाँ स्थित है?
   (अ) अजमेर में
   (ब) जोधपुर में
   (स) जयपुर में
   (द) कोटा में
7. सूचना का अधिकार के तहत प्रत्येक सरकारी विभाग में इस हेतु नियुक्त प्राधिकारी है -
   (अ) लोक सूचना आयुक्त
   (ब) लोक सूचना अधिकारी
   (स) लोक सूचना सचिव
   (द) लोक सूचना प्रशासक
8. सूचना के अधिकार के तहत कोई सूचना प्राप्त करने हेतु आवेदन करने का शुल्क है -
   (अ) 5 रुपये
   (ब) 10 रुपये
   (स) 20 रुपये
   (द) 50 रुपये
9. लोक सूचना अधिकारी द्वारा समय पर सूचना उपलब्ध नहीं करवाने पर उसके विरूद्ध अपील कहाँ दायर की जा सकती है?
   (अ) मुख्य सूचना आयुक्त को
   (ब) लोक सूचना अधिकारी के वरिष्ठ अधिकारी को
   (स) सूचना आयोग में
   (द) जिला कलक्टर को
10. सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत अंतिम अपील कहाँ की जा सकती है?
   (अ) मुख्य सचिव को
   (ब) राज्य सूचना आयोग को
   (स) सर्वोच्च न्यायालय को
   (द) विभागीय अध्यक्ष को
उत्तर : 1. (ब), 2. (अ), 3. (स), 4. (स), 5. (अ), 6. (स), 7. (ब), 8. (ब), 9. (ब), 10. (ब) ☑

Wednesday, July 13, 2016

First woman in India

भारत में प्रथम
Female ( महिला)

1.The first lady to become Miss World
( मिस वर्ल्ड बनने वाली प्रथम भारतीय महिला )
Rita Faria
( रीता फारिया)
2.The first woman judge in Supreme Court
( सर्वोच्च न्यायालय की प्रथम जज )
Mrs. Meera Sahib Fatima Bibi
( श्रीमती मीरा साहिब फातिमा बीबी )
3.The first woman Ambassador
( प्रथम महिला राजदूत )
Miss C.B. Muthamma
( मिस सी. बी. मुथम्मा )
4.The first woman Governor of a state in free India
( स्वतंत्र भारत के राज्य की पहली महिला राज्यपाल )
Mrs Sarojini Naidu
( श्रीमती सरोजिनी नायडू )
5.The first woman Speaker of a State Assembly
( राज्य विधानसभा की प्रथम महिला स्पीकर )
Shanno Devi
( शन्नो देवी )
6.The first woman Prime Minister
( प्रथम महिला प्रधानमंत्री )
Mrs Indira Gandhi
( श्रीमती इंदिरा गांधी )
7.The first woman Minister in a Government
( प्रथम महिला मन्त्री )
Rajkumari Amrit Kaur
( राजकुमारी अमृत कौर )
8.The first woman to climb Mount Everest
( माउन्ट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली प्रथम महिला )
Bachhendri Pal
( बच्छेन्द्री पाल )
9.The first woman to climb Mount Everest twice
( मॉउन्ट एवरेस्ट पर दो बार चढ़ने वाली प्रथम महिला )
Santosh Yadav
( सन्तोष यादव )
10.The first woman President of Indian National Congress
( भारतीय राष्टीय कांग्रेस की प्रथम महिला अध्यक्ष )
Mrs Annie Besant
( श्रीमती एनी बिसेन्ट )
11.The first woman pilot in Indian Air Force
( भारतीय वायु सेना की प्रथम महिला पायलट )
Harita Kaur Dayal
( हरिता कौर दयाल )
12.The first woman Graduates
( प्रथम महिला स्नातक )
Kadambini Ganguly and Chandramukhi Basu, 1883
( कादंबिनी गांगुली और चन्द्रमुखी बसु, 1883 )
13.The first woman Airline Pilot
( प्रथम महिला एयरलाइन पायलट )
Durba Banerjee
( दुर्बा बनर्जी )
14.The first woman Honours Graduate
( प्रथम महिला अॉनर्स स्नातक )
Kamini Roy, 1886
( कामिनी रॉय, 1886 )
15. The first woman Olympic medal Winner
( प्रथम महिला ऑलम्पिक पदक विजेता )
Karnam Malleswari, 2000
( करनम मल्लेश्वरी, 2000 )
16. The first woman Asian Games Gold Medal Winner
Kamlijit Sandhu
17. The first woman Lawyer
Cornelia Sorabjee
18. The first woman President of United Nations General Assembly
Mrs Vijaya Laxmi Pandit
19. The first woman Chief Minister of an Indian State
Mrs Sucheta Kripalani
20.The first woman Chairman of Union Public Service Commission
Roze Millian Bethew
21. The first woman Director General of Police
Kanchan Chaudhary Bhattacharya
22.The first woman Judge
Anna Chandy (She became judge in a district court in 1937)
23. The first woman Cheif Justice of High Court
Mrs Leela Seth (Himachal Pradesh High Court)
24. The first woman Judge in Supreme Court of India
Kumari Justice M. Fathima Beevi
25. The first woman Lieutenant General
Puneeta Arora
26. The first woman Air Vice Marshal
P. Bandopadhyaya
27. The first woman chairperson of Indian Airlines
Sushma Chawla
28. The first woman IPS officer
Mrs. Kiran Bedi
29. The first and last Muslim woman ruler of India
Razia Sultan
30. The first woman to receive Ashoka Chakra
Nirja Bhanot
31. The first woman to receive Jnanpith Award
Ashapurna Devi
32. The first woman to cross English Channel
Aarti Saha
33. The first woman to receive Nobel Prize
Mother Teresa
34. The first woman to receive Bharat Ratna
Mrs Indira Gandhi
35. The first woman to receive Jnanpith Award
Ashpurna Devi

Tuesday, July 12, 2016

राजस्थान : स्थानीय स्वशासन - ग्रामीण एवं शहरी

राजस्थान : स्थानीय स्वशासन - ग्रामीण एवं शहरी
1. लार्ड रिपन ने स्थानीय स्वशासन की शुरुआत कब की?
   (अ) 1875 में
   (ब) 1882 में
   (स) 1886 में
   (द) 1892 में
2. राजस्थान की किस पहली देशी रियायत ने 1928 में ग्राम पंचायत अधिनियम पारित कर ग्राम पंचायतों को वैधानिक दर्जा दिया?
   (अ) अजमेर
   (ब) जयपुर
   (स) बीकानेर
   (द) कोटा
3. 'ग्राम स्वराज्य' की कल्पना किसने की थी?
   (अ) सरदार पटेल ने
   (ब) जवाहरलाल नेहरू ने
   (स) सुभाष चन्द्र बोस ने
   (द) महात्मा गांधी ने
4. शहरी निकायों के निर्वाचित सदस्य क्या कहलाते हैं?
   (अ) पार्षद
   (ब) मेयर
   (स) सदस्य
   (द) पंच
5. 'माई पिक्चर अॉफ फ्री इण्डिया' पुस्तक के लेखक है -
   (अ) जवाहरलाल नेहरू
   (ब) सुभाषचन्द्र बोस
   (स) महात्मा गांधी
   (द) लाल बहादुर शास्त्री
6. राजस्थान में निम्न में से कौनसी नगरीय स्वशासन संस्था अस्तित्व में नहीं है?
   (अ) नगर निगम
   (ब) नगर पालिका
   (स) महानगर निगम
   (द) नगर परिषद
7. राजस्थान के किस जिले में सर्वप्रथम पंचायती राज व्यवस्था का उद्घाटन किया गया?
   (अ) अजमेर
   (ब) उदयपुर
   (स) जयपुर
   (द) नागौर
8. किस संविधान संशोधन अधिनियम द्वारा पंचायती राज संस्थाओं को प्रभावी व सशक्त संवैधानिक स्थिति प्रदान की गई?
   (अ) 72 वाँ
   (ब) 73 वाँ
   (स) 74 वाँ
   (द) 75 वाँ
9. एक लाख तक की आबादी वाले शहरों के लिए नगर निकाय है -
   (अ) नगरपालिका
   (ब) नगर मण्डल
   (स) नगर परिषद
   (द) नगर निगम
10. निम्न में से कौनसी संस्था भारत में स्थानीय संस्था नहीं है?
   (अ) नगर निगम
   (ब) नोटिफाइड एरिया कमेटी
   (स) प्रशासनिक काउन्टी
   (द) केन्टोनमेन्ट बोर्ड
उत्तर : 1. (ब), 2. (स), 3. (द), 4. (अ), 5. (स), 6. (स), 7. (द), 8. (ब), 9. (अ), 10. (स) ☑

Monday, July 11, 2016

राजस्थान : प्रशासनिक इकाइयां एवं जिला प्रशासन

राजस्थान : प्रशासनिक इकाइयां एवं जिला प्रशासन
1. निम्न में से कौन सा कार्य उपखण्ड अधिकारी का नहीं है?
   (अ) भू-अभिलेख तैयार करना
   (ब) भू-राजस्व वसूली
   (स) उपखण्ड की कानून एवं व्यवस्था की देखरेख
   (द) न्यायिक प्रशासन
2. राज्य सरकार और जिले के मध्य कड़ी का कार्य कौन करता है?
   (अ) जिला कलक्टर
   (ब) तहसीलदार
   (स) संभागीय आयुक्त
   (द) उप जिलाधीश
3. जिला प्रशासन का प्रमुख कौन होता है?
   (अ) संभागीय आयुक्त
   (ब) आयुक्त
   (स) उपायुक्त
   (द) जिला कलक्टर
4. जिला कलक्टर सामान्यतः सदस्य होते हैं -
   (अ) भारतीय प्रशासनिक सेवा के
   (ब) राज्य लोक सेवा आयोग के
   (स) भारतीय राजस्व सेवा के
   (द) इनमें से कोई नहीं
5. नवीनतम संभाग भरतपुर में शामिल जिले हैं -
   (अ) भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर
   (ब) भरतपुर, धौलपुर, करौली, अलवर
   (स) भरतपुर, धौलपुर, करौली, दौसा
   (द) इनमें से कोई नहीं
6. झालावाड़ जिला राजस्थान के किस संभाग में है?
   (अ) जयपुर
   (ब) कोटा
   (स) उदयपुर
   (द) अजमेर
7. राजस्थान पुलिस ध्वज में अंकित है -
   (अ) विजय स्तम्भ
   (ब) तलवार
   (स) ढाल
   (द) ये सभी
8. तहसीलदार की नियुक्ति कौन करता है?
   (अ) राज्यपाल
   (ब) संभागीय आयुक्त
   (स) जिला कलक्टर
   (द) राजस्व मण्डल
9. मुख्य सचिव के पद पर पहुंचने वाले पहले राजस्थानी जो इस पद पर सर्वाधिक अवधि तक रहे थे, कौन थे?
   (अ) श्री कमल किशोर गुप्ता
   (ब) श्री भगवतसिंह मेहता
   (स) श्री जितेंद्र कुमार वर्मा
   (द) इनमें से कोई नहीं
10. राजस्थान के प्रथम मुख्य सचिव कौन थे?
   (अ) श्री कमलकान्त वर्मा
   (ब) श्री नरोत्तम जोशी
   (स) श्री के० राधाकृष्णन
   (द) श्री नवल नयन शर्मा
उत्तर : 1. (द), 2. (अ), 3. (द), 4. (अ), 5. (अ), 6. (ब), 7. (द), 8. (द), 9. (ब), 10. (स) ☑

Sunday, July 10, 2016

राजस्थान : व्यवस्थापिका, कार्यपालिका एवं न्यायपालिका

राजस्थान : व्यवस्थापिका, कार्यपालिका एवं न्यायपालिका
1. संपूर्ण देश में एकमात्र ऐसे विधायक जो सभी प्रथम दस विधानसभा चुनावों में लगातार जीते, कौन थे?
   (अ) श्री हरिशंकर भाभड़ा
   (ब) श्री हरिदेव जोशी
   (स) श्री हीरालाल देवपुरा
   (द) श्री शांतिलाल चपलोत
2. राजस्थान की प्रथम विधानसभा के अध्यक्ष कौन थे?
   (अ) सरदार गुरूमुख निहालसिंह
   (ब) श्री नरोत्तमलाल जोशी
   (स) श्री बी. आर. पाटिल
   (द) इनमें से कोई नहीं
3. राज्य की विधानसभा में न्यूनतम और अधिकतम क्रमशः कितने सदस्य हो सकते हैं?
   (अ) 60 और 500
   (ब) 80 और 400
   (स) 50 और 600
   (द) 70 और 300
4. श्रीमती वसुंधरा राजे राजस्थान की कौनसी महिला मुख्यमंत्री है?
   (अ) पहली
   (ब) दूसरी
   (स) तीसरी
   (द) चौथी
5. राज्य में प्रथम विधानसभा चुनावों के बाद प्रथम निर्वाचित होने वाले मुख्यमंत्री कौन थे?
   (अ) श्री जयनारायण व्यास
   (ब) श्री टीकाराम पालीवाल
   (स) श्री हीरालाल शास्त्री
   (द) श्री मोहनलाल सुखाड़िया
6. विधानसभा अध्यक्ष की नियुक्ति कौन करता है?
   (अ) राज्यपाल
   (ब) राष्ट्रपति
   (स) प्रधानमंत्री
   (द) इनमें से कोई नहीं
7. राज्यपाल का पद रिक्त हो जाने पर उसके पद पर कौन कार्य करता है?
   (अ) विधानसभाध्यक्ष
   (ब) उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश
   (स) उपराज्यपाल
   (द) इनमें से कोई नहीं
8. मुख्य सचिव की नियुक्ति कौन करता है?
   (अ) विधानसभाध्यक्ष
   (ब) मुख्यमंत्री
   (स) राष्ट्रपति
   (द) राज्यपाल
9. राज्य की पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष कौन है?
   (अ) श्रीमती सुमित्रा सिंह
   (ब) श्रीमती प्रतिभा पाटिल
   (स) श्रीमती जानकी देवी
   (द) श्रीमती मीना गुप्ता
10. राजस्थान उच्च न्यायालय कहाँ स्थित है?
   (अ) जयपुर में
   (ब) जोधपुर में
   (स) अजमेर में
   (द) बीकानेर में
उत्तर : 1. (ब), 2. (ब), 3. (अ), 4. (अ), 5. (ब), 6. (द), 7. (ब), 8. (ब), 9. (अ), 10. (ब) ☑

Saturday, July 9, 2016

राजस्थान : पाषाण युग

राजस्थान : पाषाण युग
1. स्क्रेपर और पाइन्टर नामक उपकरण किस युग से संबंधित है -
   (अ) प्राचीन प्रस्तर युग
   (ब) नवीन पाषाण युग
   (स) धातु युग
   (स) आधुनिक युग
2. वह नदी जिसके तट पर द्वैतवन नामी पराक्रमी मत्स्यराज ने चौदह अश्वमेघ यज्ञ सम्पादित किए थे -
   (अ) दृषदृती का तट
   (ब) सरस्वती का तट
   (स) लूनी का तट
   (द) घग्घर का तट
3. प्राचीन प्रस्तर युग का वह हथियार जिसका प्रयोग शिकार के लिए किया जाता था -
   (अ) हैण्डएक्स
   (ब) क्लीवर
   (स) चाँपर
   (द) उपर्युक्त सभी
4. 'बलि' देने की प्रथा किस युग में प्रारंभ हुई?
   (अ) प्राचीन प्रस्तर युग
   (ब) नवीन पाषाण युग
   (स) धातु युग
   (द) आधुनिक युग
5. धातु युग प्रारंभ हुआ -
   (अ) आज से लगभग छह हजार वर्ष पूर्व
   (ब) आज से लगभग दस हजार वर्ष पूर्व
   (स) आज से लगभग बीस हज़ार वर्ष पूर्व
   (द) आज से लगभग पचास हजार वर्ष पूर्व
6. राजस्थान में आज से लगभग 2 लाख वर्ष से पचास हजार वर्ष पूर्व प्रचलित संस्कृति थी -
   (अ) प्राचीन प्रस्तर युग की संस्कृति
   (ब) नवीन पाषाण युग की संस्कृति
   (स) धातु युग की संस्कृति
   (द) ताम्रयुगीन संस्कृति
7. माध्यमिका ( चित्तौड़गढ़ के पास ) पर इनमें से किसका अधिकार था?
   (अ) यदुवंशियों
   (ब) शाल्वसेनियों
   (स) शिवियों
   (द) (अ) व (ब) दोनों
8. प्राचीन प्रस्तर युगीन संस्कृति में मानव का सबसे अधिक महत्वपूर्ण कार्य था -
   (अ) लकड़ी, हड्डियों व पत्थरों के अस्त्र-शस्त्र बनाना
   (ब) अन्न उत्पन्न करना
   (स) धातुओं के उपकरण बनाना
   (द) छोटे-छोटे मकान बनाना
9. प्राचीन प्रस्तर युगीन संस्कृति के संबंध में कौनसा कथन असत्य है?
   (अ) प्राचीन प्रस्तर युगीन मानव कृषि कला से परिचित था
   (ब) प्राचीन प्रस्तर युगीन मानव जंगली जानवरों के शिकार या जंगलों से कंदमूल एकत्रित करके अपना पेट भरता था
   (स) शिकार करने के लिये इस युग का मानव पत्थर के भद्दे अस्त्र - शस्त्र बनाता था
   (द) प्रस्तर युगीन मानव घास - फूस की कुटिया में या वृक्ष या पर्वत की कंदरा में निवास करता था
10. नवीन पाषाण युग के संबंध में कौन-सा कथन असत्य है?
   (अ) कृषि, पशुपालन, बुनाई तथा बस्ती बसाकर रहने की आदत ने संस्कृति के पथ को स्थिरता प्रदान की |
   (ब) गाँवों और समाज में संगठन की भावना का विद्यमान होना भी इस युग की एक नवीनता थी |
   (स) अनेक गतिविधियों में स्त्री-पुरुषों का सह-जीवन श्रम विभाजन का पहला सोपान था |
   (द) इसी युग में धातु कर्म संबंधी तकनीकी ज्ञान के अंकुर बोये गए |
उत्तर : 1. (ब), 2. (ब), 3. (द), 4. (ब), 5. (अ), 6. (अ), 7. (स), 8. (अ), 9. (अ), 10. (द) ☑

Friday, July 8, 2016

राजस्थान : पूर्व मध्यकाल एवं मध्यकाल का इतिहास

राजस्थान : पूर्व मध्यकाल एवं मध्यकाल का इतिहास
1. चित्तौड़गढ़ का कुंभ श्याम मंदिर किसने बनवाया था?
   (अ) राणा सांगा ने
   (ब) रतनसिंह ने
   (स) महाराणा कुंभा ने
   (द) अजीतसिंह ने
2. राजस्थान का वह पहला राज्य जिसने मुगलों से सर्वप्रथम संधि व वैवाहिक संबंध स्थापित किए?
   (अ) जोधपुर
   (ब) आमेर
   (स) मेवाड़
   (द) अजमेर
3. किस चौहान शासक ने दिल्ली में शिवलिंग स्तम्भ शिलालेख खुदवाया था?
   (अ) पृथ्वीराज तृतीय
   (ब) अजयराज
   (स) विग्रहराज चौहान
   (द) अर्णोराज
4. 1393 ई० में नयनचन्द्र सूरी द्वारा रचित हम्मीर महाकाव्य में किस वंश का इतिहास लिखा गया है?
   (अ) गुहिलवंश
   (ब) राठौड़ वंश
   (स) चौहान वंश
   (द) इनमें से कोई नहीं
5. मेवाड़ वंश का संस्थापक जिसे डॉ० वेद ने चार्ल्स मेटल कहा है -
   (अ) बापा
   (ब) शील
   (स) अपराजित
   (द) भर्तृभट्ट
6. सपादलक्षका चौहानों का आदिपुरूष था -
   (अ) चन्द्रराज प्रथम
   (ब) विग्रहराज प्रथम
   (स) वासुदैव
   (द) गोपेन्द्रराज
7. छठी शताब्दी में मण्डोर के आस-पास के क्षेत्र पर किसका शासन था?
   (अ) प्रतिहारों का
   (ब) चौहानों का
   (स) गुहिलों का
   (द) परमारों का
8. जनपद युग में राजस्थान के केन्द्रीय भागों में प्रचलित धर्म था -
   (अ) बुद्ध धर्म
   (ब) वासुदेव की आराधना
   (स) शिव की आराधना
   (द) उपर्युक्त सभी
9. जैसलमेर के महारावल बैरीसाल और अंग्रेज सरकार के मध्य जैसलमेर साल्ट एग्रीमेन्ट सम्पन्न हुआ -
   (अ) सन् 1860 में
   (ब) सन् 1864 में
   (स) सन् 1879 में
   (द) सन् 1886 में
10. ज्यूरासिक सागर का विस्तार था -
   (अ) बीकानेर एवं जैसलमेर में
   (ब) कोटा एवं बूँदी में
   (स) टोंक में
   (द) चित्तौड़गढ़ में
उत्तर : 1. (स), 2. (ब), 3. (स), 4. (स), 5. (ब), 6. (स), 7. (अ), 8. (द), 9. (अ), 10. (अ) ☑

Thursday, July 7, 2016

राजस्थान : शासकों का संघर्ष एवं प्रतिरोध

राजस्थान : शासकों का संघर्ष एवं प्रतिरोध
1. महाराणा प्रताप को वित्तीय सहायता किसके द्वारा प्रदान की गई?
   (अ) भामाशाह
   (ब) अमरसिंह
   (स) राणा लाखा
   (द) राणा सांगा
2. राजस्थान राज्य के जैसलमेर जिले का वह कौन सा साका था जिसमें वीरों ने केसरिया तो किया था लेकिन महिलाओं ने जौहर नहीं किया था?
   (अ) प्रथम साका
   (ब) द्वितीय साका
   (स) तृतीय अर्द्ध साका
   (द) इनमें से कोई नहीं
3. तराइन का द्वितीय युद्ध जिसमें मोहम्मद गौरी की विजय हुई किस सन् में हुआ?
   (अ) सन् 1192
   (ब) सन् 1190
   (स) सन् 1191
   (द) सन् 1193
4. हाजी खान व राणा उदयसिंह के मध्य हरमाड़ा का युद्ध कब हुआ?
   (अ) सन् 1557 में
   (ब) सन् 1559 में
   (स) सन् 1560 में
   (द) सन् 1575 में
5. कुंभा का प्रमुख शिल्पी कौन था?
   (अ) मंडन
   (ब) नागार्जुन
   (स) विक्रमादित्य
   (द) उपरोक्त सभी
6. मेवाड़ के महाराणा कुंभा की पुत्री का नाम था?
   (अ) रमा बाई
   (ब) गवरी बाई
   (स) भवाई बाई
   (द) डाली बाई
7. सिसोदिया वंश के किस शासक ने अपने वचनों के निर्वाह के लिए वृद्धावस्था में मारवाड़ के शासक रणमल की बहन हंसा बाई से विवाह किया था?
   (अ) राणा चूड़ा
   (ब) राणा हम्मीर
   (स) राणा सांगा
   (द) लाखा
8. नाथ प्रशस्ति शिलालेखों में किस वंश के शासकों का वर्णन है?
   (अ) बापा, गुहिल
   (ब) चौहानों
   (स) राठौड़ों
   (द) कच्छवाहों
9. मालदेव किस राज्य का शासक था?
   (अ) पाली
   (ब) टोंक
   (स) जोधपुर
   (द) बीकानेर
10. राणा सांगा व इब्राहिम लोदी के मध्य बाड़ी का युद्ध कब हुआ?
   (अ) सन् 1557 में
   (ब) सन् 1519 में
   (स) सन् 1520 में
   (द) सन् 1522 में
उत्तर : 1. (अ), 2. (स), 3. (अ), 4. (अ), 5. (अ), 6. (अ), 7. (द), 8. (अ), 9. (स), 10. (ब) ☑

Wednesday, July 6, 2016

राजस्थान : स्वतंत्रता संग्राम एवं राजनीतिक जनजागरण

राजस्थान : स्वतंत्रता संग्राम एवं राजनीतिक जनजागरण
1. राजस्थान का एकमात्र शासक जो स्वयं अपनी सेना लेकर अंग्रेजों की सहायतार्थ अपनी रियायत से बाहर गया, वह था -
   (अ) सरदार सिंह
   (ब) ज्वाला सिंह
   (स) जालिम सिंह
   (द) करणी सिंह
2. बिजौलिया आन्दोलन का मुख्य मुद्दा था -
   (अ) भू-राजस्व निर्धारण
   (ब) संग्रह की पद्धति
   (स) (अ) व (ब) दोनों
   (द) इनमें से कोई नहीं
3. डॉ० मोहम्मद अली के नेतृत्व में होने वाला किसान आन्दोलन था -
   (अ) नीमूचाणा किसान आन्दोलन
   (ब) बेंगू किसान आन्दोलन
   (स) मेव किसान आन्दोलन
   (द) अलवर किसान आन्दोलन
4. राज्य की अन्य रियासतों को नई चेतना प्रदान करने वाला किसान आन्दोलन था -
   (अ) बिजौलिया किसान आन्दोलन
   (ब) बेंगू किसान आन्दोलन
   (स) अलवर किसान आन्दोलन
   (द) मेव किसान आन्दोलन
5. 12 नवम्बर, 1930 को लंदन में हुए प्रथम गोलमेज़ सम्मेलन में भाग लेने जाने वाले राजस्थान के प्रतिनिधि थे -
   (अ) अलवर नरेश जयसिंह
   (ब) बीकानेर के महाराजा गंगासिंह
   (स) धौलपुर के महाराजा उदयभानसिंह
   (द) उपर्युक्त सभी
6. पं० नयनूराम शर्मा द्वारा स्थापित प्रजामंडल है -
   (अ) मारवाड़ प्रजामंडल
   (ब) कोटा राज्य प्रजामंडल
   (स) करौली प्रजामंडल
   (द) जयपुर प्रजामंडल
7. श्री विजयसिंह पथिक ने 1921 में अजमेर से किस समाचार पत्र का प्रकाशन आरंभ किया?
   (अ) नवीन राजस्थान
   (ब) राजस्थान समाचार
   (स) प्रताप
   (द) प्रजासेवक
8. श्री सिद्धराज ढढ्ढा द्वारा स्थापित संस्था है -
   (अ) वागड़ सेवा मंदिर
   (ब) सर्व सेवा संघ
   (स) विद्या प्रचारिणी सभा
   (द) राजस्थान सेवा संघ
9. 'राजस्थान में वागड़ प्रदेश' के भीलों के प्रथम उद्धारक कौन थे?
   (अ) भोगीलाल पाण्ड्या
   (ब) गोविन्द गिरि
   (स) अर्जुनलाल सेठी
   (द) मोतीलाल तेजावत
10. 'गांधीजी के पाँचवें पुत्र' के रूप में विख्यात है -
   (अ) मोतीलाल तेजावत
   (ब) सेठ जमनालाल बजाज
   (स) सेठ दामोदर दास राठी
   (द) राव गोपाल सिंह खरवा
उत्तर : 1. (अ), 2. (स), 3. (स), 4. (अ), 5. (द), 6. (ब), 7. (अ), 8. (ब), 9. (ब), 10. (ब) ☑

Tuesday, July 5, 2016

Rajasthan : History

राजस्थान : इतिहास
1. अलाउद्दीन खिलजी ने किस स्थान को जीतकर उसका नाम खैराबाद रखा?
   (अ) कोटा
   (ब) जालौर
   (स) जोधपुर
   (द) जयपुर
2. तराइन का प्रथम युद्ध किस वर्ष हुआ?
   (अ) 1185 में
   (ब) 1191 में
   (स) 1194 में
   (द) 1196 में
3. हल्दी घाटी को 'मेवाड़ की थर्मोपली' किसने कहा?
   (अ) कर्नल टॉड
   (ब) महाराणा प्रताप
   (स) महाराणा सांगा
   (द) इनमें से कोई नहीं
4. कहाँ के महाराणा 'हिन्दुआ सूरज' कहलाते हैं?
   (अ) उदयपुर के
   (ब) जोधपुर के
   (स) जयपुर के
   (द) कोटा के
5. सन् 1618 में जामरुद नामक स्थान पर जसवंत सिंह राठौड़ की मृत्यु हुई, यह स्थान वर्तमान में किस देश में है?
   (अ) भारत
   (ब) इराक
   (स) ईरान
   (द) अफगानिस्तान
6. सांगा ने किस स्थान को अधिकार में लेकर सांगानेर बसाया?
   (अ) फतेहाबाद
   (ब) मोजमाबाद
   (स) खिज्राबाद
   (द) सलेमपुर
7. मेड़ता में स्थित कौन सा गाँव मीराबाई की जन्म स्थली रहा है?
   (अ) कुड़की
   (ब) मुड़िया
   (स) वामनवास
   (द) चैरो
8. किस शासक ने मराठों के भय से आत्महत्या कर ली?
   (अ) किशनसिंह
   (ब) माधोसिंह
   (स) ईश्वरसिंह
   (द) कोई नहीं
9. किस रानी को 'रूठी रानी' के नाम से जाना जाता है?
   (अ) उमादे
   (ब) पद्मिनी
   (स) जोधाबाई
   (द) हरकाबाई
10. किस राजपूत शासक ने इल्तुतमिश और बलबन दोनों को ही परास्त किया था?
   (अ) राव जैत्र सिंह
   (ब) राणा कुंभा
   (स) राव लूणकरण
   (द) राव जोधा
उत्तर : 1. (ब), 2. (ब), 3. (अ), 4. (अ), 5. (द), 6. (ब), 7. (अ), 8. (स), 9. (अ), 10. (अ) ☑

Monday, July 4, 2016

Rajasthan : Language and Literature

राजस्थान : भाषा एवं साहित्य
1. राजपूताने का इतिहास के लेखक है -
   (अ) पं० गौरीशंकर ओझा
   (ब) उद्योतन सूरी
   (स) बाँकीदास
   (द) महाकवि बिहारी
2. मारवाड़ रा परगना री विगत के लेखक है -
   (अ) मुहणोत नैणसी
   (ब) मलिक मोहम्मद जायसी
   (स) कवि करणीदान
   (द) केशवदास गाडण
3. स्व० हमीदुल्ला द्वारा रचित नाटक है -
   (अ) दरिन्दे
   (ब) ख्याल
   (स) भारमली
   (द) उपर्युक्त सभी
4. राजस्थानी भाषा का वर्गीकरण करने वाले प्रथम व्यक्ति थे -
   (अ) डॉ० जार्ज अब्राहम गियर्सन
   (ब) कर्नल जेम्स टॉड
   (स) डॉ० मोतीलाल मेनारिया
   (द) डॉ० पुरुषोत्तम मेनारिया
5. विस्तार एवं साहित्य दोनों ही दृष्टियों से राजस्थान की सर्वाधिक समृद्ध एवं महत्वपूर्ण भाषा है -
   (अ) मेवाड़ी
   (ब) बागड़ी
   (स) मारवाड़ी
   (द) ढूँढ़ाड़ी
6. कोटा, बूँदी, बाराँ तथा झालावाड़ के उत्तरी भाग में बोली जाने वाली बोली है -
   (अ) ढूँढ़ाड़ी
   (ब) बागड़ी
   (स) हाड़ौती
   (द) मेवाड़ी
7. राजस्थानी साहित्य को कितने भागों में विभक्त कर सकते हैं?
   (अ) चार
   (ब) पाँच
   (स) छह
   (द) सात
8. खुमाण रासौ के लेखक है -
   (अ) दलपत विजय
   (ब) जोधराज
   (स) कवि कल्लोल
   (द) केशवदास गाडण
9. राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी कहाँ स्थित है?
   (अ) जोधपुर
   (ब) बीकानेर
   (स) जयपुर
   (द) भरतपुर
10. मेवाड़ के स्वाभिमानी महाराजा फतेहसिंह को 1903 ई० में दिल्ली दरबार में जाने से किसने रोका था?
   (अ) सूर्यमल्ल मिश्रण
   (ब) केसरीसिंह बारहठ
   (स) शिवदास गाडण
   (द) सायांजी झूला
उत्तर : 1. (अ), 2. (अ), 3. (द), 4. (अ), 5. (स), 6. (स), 7. (ब), 8. (अ), 9. (ब), 10. (ब) ☑

Sunday, July 3, 2016

राजस्थान : चित्रकला एवं मूर्तिकला

राजस्थान : चित्रकला एवं मूर्तिकला
1. भित्ति चित्रों के लिए कहाँ की 'चित्रशाला' प्रसिद्ध है?
   (अ) कोटा
   (ब) सीकर
   (स) बूँदी
   (द) उदयपुर
2. 'Master of Nature and Living objects' के नाम से विख्यात चित्रकार है -
   (अ) देवकीनन्दन शर्मा
   (ब) ज्योतिस्वरूप
   (स) परमानन्द गोयल
   (द) कृपाल सिंह शेखावत
3. मेवाड़ स्कूल से संबंधित शैली है -
   (अ) उदयपुर शैली
   (ब) नाथद्वारा शैली
   (स) देवगढ़ शैली
   (द) उपर्युक्त सभी
4. राजस्थान स्कूल अॉफ आर्ट एण्ड क्राफ्ट्स कहाँ स्थित है?
   (अ) जोधपुर में
   (ब) उदयपुर में
   (स) जयपुर में
   (द) कोटा में
5. 'नीड़ का चितेरा' कहा जाता है -
   (अ) सौभागमल गहलोत को
   (ब) रवि वर्मा को
   (स) प्रो० चिन्मय मेहता को
   (द) पुष्पदत्त को
6. 'Inner Jungle' चित्र श्रृंखला किस चित्रकार की है?
   (अ) परमानन्द गोयल
   (ब) ज्योति स्वरूप
   (स) देवकीनन्दन शर्मा
   (द) कृपाल सिंह शेखावत
7. शेखावाटी क्षेत्र के भित्ति चित्रण में किस रंग की प्रधानता है?
   (अ) कत्थई रंग
   (ब) नीले रंग
   (स) गुलाबी रंग
   (द) उपर्युक्त सभी
8. 'चेजारा' किस जाति के होते हैं?
   (अ) कुम्हार
   (ब) मुसलमान
   (स) खाती
   (द) रावत
9. भित्ति चित्रण की प्रमुख विधि / विधियां है/हैं -
   (अ) फ्रेस्को बुनो
   (ब) फ्रेस्को सेको
   (स) साधारण भित्ति चित्रण
   (द) उपर्युक्त सभी
10. ताजी पलस्तर की हुई नम भित्ति पर किया गया चित्रण क्या कहलाता है?
   (अ) फ्रेस्को सेको चित्रण
   (ब) फ्रेस्को बुनो
   (स) (अ) व (ब) दोनों
   (द) साधारण भित्ति चित्रण
उत्तर : 1. (स), 2. (अ), 3. (द), 4. (स), 5. (अ), 6. (ब), 7. (द), 8. (अ), 9. (द), 10. (ब) ☑

Saturday, July 2, 2016

राजस्थान : लोक कलाएं

राजस्थान : लोक कलाएं
1. देवनारायण जी की पड़ का प्रमुख लोक वाद्य है -
   (अ) रावणहत्था
   (ब) जंतर
   (स) ढोलक
   (द) सारंगी
2. मेड़ता क्षेत्र में बनाये जाने वाले मिट्टी के बड़े मटके को कहते हैं -
   (अ) मोण
   (ब) भराड़ी
   (स) हीड़
   (द) वील
3. राजस्थान की सबसे लोकप्रिय पड़ है -
   (अ) रामदेवजी की पड़
   (ब) पाबूजी की पड़
   (स) देवनारायण जी की पड़
   (द) इनमें से कोई नहीं
4. राजस्थान में मांगलिक अवसरों पर महिलाओं द्वारा घर-आँगन को लीप-पोत कर ज्यामितीय अलंकरण बनाने को कहते हैं -
   (अ) अल्पना
   (ब) रंगोली
   (स) मांडणा
   (द) साँझा
5. ग्रामीण महिलाएं भिन्न-भिन्न अाकारों में दरवाजों की चौखट के चारों तरफ कौनसा मांडणा बनाती है?
   (अ) ताम
   (ब) चौकड़ी
   (स) सातिये
   (द) पगल्या
6. कठपुतली को नचाने वाले किस जाति के होते हैं -
   (अ) भाट
   (ब) कामड़
   (स) गूजर
   (द) आयड़
7. विवाह व अन्य मांगलिक अवसरों पर कुंकुम, अक्षत, चावल आदि रखने हेतु प्रयुक्त लकड़ी का पात्र कहलाता है -
   (अ) बाजोट
   (ब) चोपड़ा
   (स) बेवाण
   (द) इनमें से कोई नहीं
8. विभिन्न देवी-देवताओं के कागज पर बने बड़े चित्र कहलाते हैं -
   (अ) पड़
   (ब) पाने
   (स) पिछवाइयाँ
   (द) मांडणा
9. राजस्थान के ग्रामीण अंचलों में अनाज संग्रह हेतु प्रयुक्त मिट्टी के कलात्मक पात्र को कहते हैं -
   (अ) सोहरियाँ
   (ब) कोठियाँ
   (स) हीड़
   (द) वील
10. राजस्थान के ग्रामीण अंचलों में भोजन सामग्री रखने हेतु प्रयुक्त मिट्टी के कलात्मक पात्र को कहते हैं -
   (अ) सोहरियाँ
   (ब) कोठियाँ
   (स) हीड़
   (द) वील
उत्तर : 1. (ब), 2. (अ), 3. (ब), 4. (स), 5. (स), 6. (अ), 7. (ब), 8. (ब), 9. (ब), 10. (अ) ☑

Friday, July 1, 2016

राजस्थान : संगीत, नृत्य एवं नाट्य

राजस्थान : संगीत, नृत्य एवं नाट्य
1. चरी नृत्य में उपयोग में आने वाला लोक वाद्य है -
   (अ) झाँझ
   (ब) थाली
   (स) भरनी
   (द) डफ
2. मनरंग (भूपत खाँ) किस घराने के प्रवर्तक है?
   (अ) पटियाला घराना
   (ब) जयपुर घराना
   (स) बीकानेर घराना
   (द) अतरौली घराना
3. राजस्थान संगीत संस्थान का स्थापना वर्ष है -
   (अ) 1946
   (ब) 1949
   (स) 1950
   (द) 1954
4. राजस्थान के प्रथम पारसी थियेटर की स्थापना किस नाम से की गई थी?
   (अ) रामनरेश थियेटर
   (ब) रामसिंह थियेटर
   (स) राम प्रकाश थियेटर
   (द) रामनिवास थियेटर
5. राजस्थान में वर को जादू-टोने से बचाने हेतु गाया जाने वाला लोकगीत है -
   (अ) कांगसियो
   (ब) हिचकी
   (स) काजलियो
   (द) कामण
6. निम्नलिखित में से तत् वाद्य है -
   (अ) सारंगी
   (ब) इकतारा
   (स) रावणहत्था
   (द) उपर्युक्त सभी
7. ढोली व लंगा जाति द्वारा विवाह व मांगलिक अवसरों पर गीला करके बजाया जाने वाला लोक वाद्य है -
   (अ) सुरनाई
   (ब) तुरही
   (स) मोरचंग
   (द) भूँगल
8. तेज कवि ने रम्मतों का अखाड़ा कहाँ प्रारंभ किया?
   (अ) बाड़मेर में
   (ब) जैसलमेर में
   (स) बीकानेर में
   (द) कोटा में
9. अलवर व भरतपुर क्षेत्र में किया जाने वाला लोकनृत्य है -
   (अ) ढप नृत्य
   (ब) अग्नि नृत्य
   (स) डांग नृत्य
   (द) बम नृत्य
10. किस नृत्य में अंग संचालन काफी सुन्दर होता है?
   (अ) इंडोणी नृत्य
   (ब) शंकरिया नृत्य
   (स) बागड़िया नृत्य
   (द) पणिहारी नृत्य
उत्तर : 1. (ब), 2. (ब), 3. (स), 4. (स), 5. (द), 6. (द), 7. (अ), 8. (ब), 9. (द), 10. (ब) ☑