Sunday, February 28, 2016

1. ब्लू पॉटरी में 25 रंगों के प्रयोग किए जाने का श्रेय है -
    (अ) कृपाल सिंह शेखावत को
    (ब) देवकीन्नदन शर्मा को
    (स) ज्योति स्वरूप को
    (द)  परमानन्द गोयल को
2. 'रंगीलो मारवाड़' के रचनाकार है -
    (अ) श्रीलाल नथमल जोशी
    (ब) भरतव्यास
    (स) चन्द्रप्रकाश देवल
    (द) कन्हैयालाल सेठिया
3. राजस्थान में मराठों का सर्वप्रथम प्रवेश कहाँ हुआ?
    (अ) कोटा में
    (ब) बूँदी में
    (स) जोधपुर में
    (द) बाराँ में
4. राजस्थान में सर्वप्रथम किस राज्य ने नवम्बर, 1817 में अंग्रेजों के साथ संधि की?
    (अ) करौली
    (ब) जयपुर
    (स) अजमेर
    (द) कोटा
5. 'रम्मत' क्या है?
    (अ) ऐतिहासिक और धार्मिक चरित्रों की प्रशस्ति में गाई जाने वाली काव्य सर्जना
    (ब) जनजाति द्वारा गाया जाने वाला लोक गीत
    (स) जनजाति द्वारा बजाया जाने वाला लोक वाद्य
    (द) इनमें से कोई नहीं
6. 'हीनयान' के विषय में कौनसी बात सही नहीं है?
    (अ) कट्टरपंथी
    (ब) सुधारवाद के विरोधी
    (स) अनीश्वरवादी ( बुद्ध को भी ईश्वर नहीं मानते)
    (द) मूर्ति पूजा में विश्वास
7. सारनाथ के स्तम्भ पर चतुर्मुखी सिंह को स्थित किया गया था -
    (अ) वर्गाकार आसन पर
    (ब) आयताकार आसन पर
    (स) त्रिभुजाकार आसन पर
    (द) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर : 1. (अ), 2. (ब), 3. (ब), 4. (अ), 5. (अ), 6. (द), 7. (अ). 

No comments:

Post a Comment