Thursday, February 11, 2016

Important Questions for Patwar Examination

पटवार परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण प्रश्न -
( Only for practice)
1. पिता तथा पुत्र की आयु का अनुपात 6:1 है | 5 वर्ष पश्चात अनुपात 7:2 हो जायेगा | पुत्र की वर्तमान आयु बताओ |
2. रेनु तथा उसकी माता की आयु का अनुपात 3:11 है | उनकी आयु का अन्तर 24 वर्ष है | 3 वर्ष पश्चात उनकी आयु का अनुपात होगा?
3. एक घन की भुजा को 100% बढ़ाया | घन का पृष्ठीय क्षेत्रफल बढ़ता है?
4. 51+52+53+...........+100= ?
5. एक त्रिभुज की भुजाएं क्रमशः 6, 8 तथा 10 मीटर है तो उसका क्षेत्रफल है?
6. एक अभ्यर्थी को उत्तीर्ण होने के लिए 35% अंक चाहिए | यदि वह 96 अंक प्राप्त करता है तथा 16 अंकों से अनुत्तीर्ण रहता है तो अधिकतम अंक है  ?
7. A को एक संख्या को 25 से गुणा करने को कहा गया था | उसने 52 से गुणा किया जिसके फलस्वरूप सही उत्तर से 324 ज्यादा संख्या प्राप्त हुई | गुणा किये जाने वाली संख्या थी?
8. राम स्थान A से B तक 30 किमी / घण्टा  से जाता है तथा B से A तक 60 किमी / घण्टा से लौटता है | उसकी औसत चाल है?
9. दो संख्याओं का महत्तमसमावर्त्य 12 तथा उनका अंतर भी 12 है तो संख्याएं है  ?
10. एक वृतीय बेलन की त्रिज्या r गोले की त्रिज्या के समान है | इनके आयतन समान है | बेलन की ऊँचाई है  ?
11. एक घन की प्रत्येक भुजा को दुगुनी करने पर पृष्ठीय क्षेत्रफल में प्रतिशत बढ़ोतरी है?
12. एक दुकानदार अंकित मूल्य पर 5% छूट देना चाहता है | किन्तु 10% लाभ भी कमाना चाहता है | यदि क्रय मूल्य 95 रू है तो अंकित मूल्य है?
13. यदि A की आय का 35%, B की आय के 25% के बराबर है, तो उनकी आय का अनुपात होगा?
14. एक आयताकार दूब का मैदान 60 मीटर लम्बा तथा 40 मीटर चौड़ा है | इसके मध्य में लम्बाई तथा चौड़ाई के समानांतर 5 मीटर चौड़ी सड़क बनी है | 60 पैसे प्रति वर्ग मीटर की दर से सड़क को बराबर करने का खर्चा बताओ?
15. एक कमरे की चारों दीवारों का क्षेत्रफल 77 वर्ग मीटर है | कमरे की लम्बाई तथा चौड़ाई क्रमशः 7.5 मीटर तथा 3.5 मीटर है | कमरे की ऊँचाई है?
16. 50 मीटर लम्बी रेलगाडी, 100 मीटर लम्बे प्लेटफार्म को 10 सेकण्ड में पार करती है | रेलगाडी की चाल है?
17. एक व्यक्ति 3 किमी /घण्टा की चाल से एक वर्ग क्षेत्र के विकर्ण को पार करने में 2 मिनट लेता है | क्षेत्र का क्षेत्रफल कितना है?
18. एक धन का दो वर्षों का सरल तथा चक्रवृद्धि ब्याज का अंतर 160 रू है | यदि दो वर्षों का सरल ब्याज 2880 रू है तो ब्याज की प्रतिशत दर बताओ|
19. x% सरल ब्याज की दर से x वर्षों में ब्याज x रू है, तो मूलधन होगा?
20. एक पेड़ अपनी ऊँचाई का ⅛ भाग प्रति वर्ष बढ़ता है | यदि आज पेड़ की ऊँचाई 64 सेमी है तो 2 वर्ष पश्चात हो कितनी जायेगी ?
21. किसी धन पर 10% वार्षिक ब्याज दर से 2 वर्ष में ब्याज 90 रू है, तो संगत चक्रवृद्धि ब्याज कितना होगा?
22. एक प्रतियोगी परीक्षा में एक अभ्यर्थी प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक प्राप्त होते है तथा प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक घटता है | यदि वह सभी 75 प्रश्न करता है तथा 125 अंक प्राप्त करता है तो सही किए गये प्रश्नों की संख्या है  ?
23. एक धन सरल ब्याज से 7 वर्ष में दुगुना हो जाता है | यह धन कितने वर्षों में चार गुना होगा?
24. लम्ब बेलन तथा लम्ब वृतीय शंकु की त्रिज्याएं तथा आयतन समान है | बेलन तथा शंकु की ऊँचाइयों का अनुपात क्या होगा?
25. A, B, तथा C व्यापार प्रारम्भ करते हैं  |A, B से तीन गुना तथा B, C का दो तिहाई धन लगाता है |तो  A, B तथा C की पूँजी का अनुपात क्या है?
26. एक दुकानदार अपने माल पर लागत मूल्य से     20% अधिक मूल्य अंकित करता है तथा 5% छूट देता है |उसके लाभ का प्रतिशत बताओ |
27. कॉलेज चुनाव में एक प्रत्याशी ने 62% मत  प्राप्त किए तथा 144 मतों से विजयी घोषित हुआ | कुल डाले गये मतों की संख्या कितनी है?
Q28. A एक कार्य को 20 दिन में तथा B उसी कार्य को 25 दिन में कर सकता है | दोनों ने 5 दिन तक साथ साथ कार्य किया फिर  Bचला गया | A शेष कार्य कितने दिन में करेगा?
Q29. एक संख्या के दोनों अंकों का योग 9 है | यदि संख्या में से 9 घटाये जायें तो अंक परस्पर बदल जाते है | संख्या बताओ |
Q30. यदि एक आयत की लम्बाई 20% बढ़ाई जाती है तथा चौड़ाई 20% घटाई जाती है तो उसका क्षेत्रफल कितना प्रतिशत बढ़ / घट जाता है?
( उपर्युक्त प्रश्न अभ्यास के लिए दिए जा रहे हैं, किसी   प्रतियोगी परीक्षा में आंशिक या पूर्ण रूप से मिलना मात्र संयोग हो सकता है |

No comments:

Post a Comment