Wednesday, March 2, 2016

Historical facts

1. कलेक्टर को विकास कार्यों व प्रोटोकोल कार्यों से मुक्त किया जाए | किस आयोग ने यह सिफारिश दी?
    (अ) सरकारिया आयोग
    (ब) प्रशासनिक सुधार आयोग
    (स) राजमन्नार आयोग
    (द) इनमें से कोई नहीं
2. लोकायुक्त एवं उपलोकायुक्त अधिनियम सबसे पहले कहाँ पारित हुआ था?
    (अ) महाराष्ट्र में
    (ब) पश्चिमी बंगाल में
    (स) कर्नाटक में
    (द) उड़ीसा में
3. सुहागन की मृत्यु पर सुहाग के जोड़े, जेवर के साथ उसे किस रंग का चूड़ा पहनाया जाता है?
    (अ) लाल
    (ब) पीला
    (स) हरा
    (द) काला
4. कौनसा लोक वाद्य मृतक के अंतिम संस्कार के बाद भक्ति गीत के साथ भी बजाते है?
    (अ) घोरिया
    (ब) थालीसर
    (स) पावी
    (द) टापरा
5. प्राकृतिक आधार पर सोता, साबी, कांटली, चम्बल और बनास नदियों के बीच बसे क्षेत्र का नाम क्या है?
    (अ) हाड़ौती
    (ब) ढूढाड़
    (स) शेखावाटी
    (द) मारवाड़
6. महायान बौद्ध धर्म की प्रगतिशील और उदारवादी शाखा है, कौनसा कथन महायान के लिए सही नहीं है?
    (अ) बुद्ध को परमात्मा मानते हैं
    (ब) कठोर नियमों को व्यावहारिक बनाना चाहते हैं
    (स) पवित्रता के साथ उपयोगिता पर बल देते हैं
    (द) महायान संकीर्ण विचारों को मान्यता देता है
7. सारनाथ स्तम्भ पर उत्खचित अश्व आकृति द्योतक है -
    (अ) पौरुष की
    (ब) चंचलता की
    (स) मांसलता की
    (द) गतिशीलता की
8. उत्तरामेरूर में एक शिलालेख प्राप्त हुआ है जिसमें चोल शासकों द्वारा 'सभा' का विवरण विस्तार से दिया गया है, यह आलेख किस शासक के काल का है
    (अ) राजराजा
    (ब) राजेन्द्र प्रथम
    (स) विजयालय
    (द) परान्तका प्रथम
9. सल्तनत काल में मुस्लिम राज्य की प्रकृति के विषय में निम्नलिखित में से कौनसा कथन सही नहीं है?
    (अ) यह सैनिक एवं कुलीन वर्गीय राज्य था
    (ब) यह पूर्णतः शरियत पर आधारित राज्य था
    (स) यह समानता पर नहीं अपितु शक्ति एवं विशेषाधिकारों पर आधारित राज्य था
    (द) उपर्युक्त में से कोई नहीं
10. महाभाष्य ग्रन्थ के लेखक कौन थे?
    (अ) भाष
    (ब) कात्यायन
    (स) वाक्पति
    (द) पतंजलि
उत्तर : 1. (ब), 2. (अ), 3. (अ), 4. (ब), 5. (ब), 6. (स), 7. (द), 8. (द), 9. (ब), 10. (द). 

No comments:

Post a Comment