Tuesday, March 1, 2016

Important GK questions

1. राजस्थान में संभागीय ( कमिश्नरी)  व्यवस्था पुनः कब स्थापित की गई?
    (अ) 1982 में
    (ब) 1985 में
    (स) 1987 में
    (द) 1992 में
2. 73 वाँ एवं 74 वाँ संविधान संशोधन अधिनियम संसद द्वारा किस वर्ष पारित किया गया था?
    (अ) 1990 में
    (ब) 1991 में
    (स) 1992 में
    (द) 1994 में
3. राजस्थान में सूचना का अधिकार प्राप्त करने के लिए आन्दोलन की शुरूआत किस स्थान से हुई थी?
    (अ) कोटपूतली
    (ब) शाहपुरा
    (स) ब्यावर
    (द) बिलाड़ा
4. 'पंचायती राज के मामलों में राजनीतिक दल खुले रूप से भाग लें' किस समिति ने यह सिफारिश दी?
    (अ) बलवन्तराय मेहता समिति
    (ब) अशोक मेहता समिति
    (स) सिंधवी समिति
    (द) जी. वी. के. राव समिति
5. 'रम्मत' शब्द की व्युत्पत्ति संस्कृत के 'रमण' शब्द से हुई है जिसका अर्थ है -
    (अ) रंगना
    (ब) रमना या रमने वाला
    (स) फेरने वाला
    (द) उड़ने वाला
6. सम्राट अकबर ने सम्राट के पद को और अधिक गौरवान्वित किया, अकबर ने क्या किया?
    (अ) सम्राट ने अपने को सर्वोच्च घोषित कर दिया
    (ब) सम्राट ने घोषणा की कि इस्लामिक कानूनों के विषय में मतभेद है तो वह उनकी मध्यस्थता करेगा
    (स) सम्राट ने खलीफा को अपनी आज्ञा स्वीकार करने को बाध्य किया
    (द) सम्राट ने सैन्य शक्ति में वृद्धि की
7. निम्न में से किस स्थान पर पहली जैन-महासभा हुई?
    (अ) पाटलीपुत्र
    (ब) वैशाली
    (स) गया
    (द) कुण्डग्राम
8. बेगम समरू ने एक अति प्रसिद्ध चर्च ( गिरजाघर) का निर्माण कहाँ करवाया था?
    (अ) माउन्ट आबू
    (ब) नैनीताल
    (स) सरधाना
    (द) शिमला
9. प्रसिद्ध काल कोठरी की दुर्घटना कब घटित हुई थी?
    (अ) 1756
    (ब) 1761
    (स) 1773
    (द) 1793
उत्तर : 1. (स), 2. (स), 3. (स), 4. (ब), 5. (ब), 6. (ब), 7. (अ), 8. (स), 9. (अ). 

No comments:

Post a Comment