Monday, March 14, 2016

Improve your general knowledge 14

1. निम्न में से किस स्थान पर सौर वेधशाला स्थापित की गई है?
    (अ) गिराल
    (ब) मथानिया
    (स) गुढ़ा
    (द) बरसिंगसर
2. पवन ऊर्जा से संबंधित स्थान है -
    (अ) खाड़ोल ( बाड़मेर)
    (ब) मोहनगढ़ ( जैसलमेर)
    (स) हर्षनाथ ( सीकर)
    (द) उपर्युक्त सभी
3. कुटीर ज्योति योजना के प्रारंभ किए जाने का वर्ष है -
    (अ) 1982-83
    (ब) 1985-86
    (स) 1988-89
    (द) 1991-92
4. सम्पूर्ण ग्रामीण रोजगार योजना के प्रारंभ होने का वर्ष है -
    (अ) सन् 2000
    (ब) सन् 2001
    (स) सन् 2002
    (द) सन् 2004
5. राजस्थान में सूखे का कारण है -
    (अ) अनियमित वर्षा
    (ब) असमान वर्षा
    (स) वर्षा की कम परिवर्तनशीलता
    (द) वर्षा का असमान वितरण
6. मरू विकास कार्यक्रम किस वर्ष शुरू हुआ?
    (अ) 1974-75
    (ब) 1977-78
    (स) 1979-80
    (द) 1984-85
7. राजस्थान सड़क विकास अधिनियम के पारित होने का वर्ष है -
    (अ) 1999
    (ब) 2001
    (स) 2002
    (द) 2004
8. पीतल की थाली में बनाया गया लोक वाद्य है -
    (अ) पावरी
    (ब) टापरा
    (स) तारपी
    (द) थालीसर
9. बिहार की प्रशंसा करते हुए किस नेता ने यह कहा था कि "यह एक ऐसा प्रान्त है, जहाँ असहयोग आन्दोलन से सम्बन्धित बहुत अच्छा कार्य हुआ है | यहाँ के नेता अहिंसा का मर्म समझते हैं |"
    (अ) ज्योतिबा फूले
    (ब) महात्मा गांधी
    (स) बाल गंगाधर तिलक
    (द) जयप्रकाश नारायण
10. 'खुदाई खिदमतगार' नामक संस्था के संस्थापक कौन थे  ?
    (अ) अबुल कलाम आजाद
    (ब) खान अब्दुल गफ्फार खान
    (स) इनायतुल्ला मशरीकी
    (द) मौलाना हसरत मोहानी
उत्तर : 1. (ब), 2. (द), 3. (स), 4. (स), 5. (अ), 6. (ब), 7. (स), 8. (द), 9. (ब), 10. (ब). 

No comments:

Post a Comment