Saturday, June 25, 2016

राजस्थान : रीति रिवाज, प्रथाएं व वेशभूषा

राजस्थान : रीति रिवाज, प्रथाएं व वेशभूषा
1. पुरुषों द्वारा पहना जाने वाला वस्त्र है -
     (अ) अंगरखी
     (ब) चोगा
     (स) अचकन
     (द) उपर्युक्त सभी
2. शरीर के ऊपरी भाग पर पहना जाने वाला वस्त्र है -
(अ) पछेवड़ा
(ब) घूघी
(स) अंगरखी
(द) आतमसुख
3. अंगरखी का अन्य नाम क्या है?
(अ) बुगतरी
(ब) चोगा
(स) बिरजस
(द) कमरबंद
4. भील पुरुषों द्वारा पगड़ी के स्थान पर बाँधा जाने वाला मोटा वस्त्र क्या कहलाता है?
(अ) पोतिया
(ब) पछेवड़ा
(स) पटका
(द) आतमसुख
5. मनुष्य शरीर को स्वस्थ तथा दीर्घायु और मन को शुद्ध अच्छे संस्कारों वाला बनाने के लिए कितने संस्कार अनिवार्य माने गये हैं?
(अ) 10
(ब) 14
(स) 16
(द) 19
6. बालक के जन्म पर किया जाने वाला संस्कार है -
(अ) पुंसवन
(ब) सीमान्तोन्नयन
(स) नामकरण
(द) जातकर्म
7. वर के वधु के घर पहुँचने पर वधु के पिता अपने संबंधियों के साथ वर पक्ष का स्वागत करता है, इसे कहते हैं -
(अ) सामेला
(ब) पहरावणी
(स) गौना
(द) बिंदोली
8. राजस्थान में सर्वप्रथम कब सती प्रथा को गैर कानूनी घोषित किया गया?
(अ) 1818
(ब) 1822
(स) 1828
(द) 1836
9. बाल विवाह निरोधक अधिनियम के प्रस्तावित होने का वर्ष है -
(अ) 1929
(ब) 1933
(स) 1938
(द) 1942
10. अंग्रेजी भाषा को राजकीय भाषा के रूप में किस वर्ष मान्यता मिली?
(अ) 1835
(ब) 1840
(स) 1850
(द) 1865
उत्तर : 1. (द), 2. (स), 3. (अ), 4. (अ), 5. (स), 6. (द), 7. (अ), 8. (ब), 9. (अ), 10. (अ) ☑

No comments:

Post a Comment