Monday, June 6, 2016

Rajasthan : Minerals

राजस्थान : खनिज सम्पदा
1. खनिज भण्डारों की दृष्टि से राजस्थान का देश में स्थान है -
(अ) पहला
(ब) दूसरा
(स) तीसरा
(द) चौथा
2. राजस्थान की प्रथम खनिज नीति किस वर्ष घोषित की गई थी?
(अ) 1974 में
(ब) 1978 में
(स) 1980 में
(द) 1982 में
3. खनिजों के उत्पादन मूल्य की दृष्टि से राजस्थान का देश में स्थान है -
(अ) दूसरा
(ब) तीसरा
(स) चौथा
(द) पाँचवां
4. निम्न में से किस खनिज के उत्पादन में राजस्थान का देश में एकाधिकार है?
(अ) जारचर
(ब) वोलस्टोनाइट
(स) पन्ना
(द) उपर्युक्त सभी
5. निम्न में से किस खनिज के उत्पादन में राजस्थान का देश में प्रथम स्थान है?
(अ) सीसा-जस्ता
(ब) जिप्सम
(स) टंगस्टन
(द) उपर्युक्त सभी
6. मोरीजा - बानोल क्षेत्र में पाया जाने वाला खनिज है -
(अ) सीसा-जस्ता
(ब) टंगस्टन
(स) लौह अयस्क
(द) जिप्सम
7. राजस्थान में विस्तृत रूप से प्राप्त अज्वलित ईंधन खनिज है -
(अ) क्रोमाइट
(ब) बॉक्साइट
(स) अभ्रक
(द) मैंगनीज
8. राजस्थान में सर्वाधिक जिप्सम किस स्थान से निकाला जाता है?
(अ) बीकानेर
(ब) नागौर
(स) अजमेर
(द) जोधपुर
9. सांभर झील से देश का कितना नमक उत्पादित होता है?
(अ) 6.4 प्रतिशत
(ब) 8.7 प्रतिशत
(स) 11 प्रतिशत
(द) 15.4 प्रतिशत
10. लूणकरणसर झील किस जिले में है?
(अ) बाड़मेर
(ब) नागौर
(स) जोधपुर
(द) बीकानेर
उत्तर : 1. (स), 2. (ब), 3. (द), 4. (द), 5. (द), 6. (स), 7. (स), 8. (ब), 9. (ब), 10. (द) ☑

No comments:

Post a Comment