Saturday, June 18, 2016

Rajasthan : Panchayati Raj

राजस्थान : पंचायती राज
1. राजस्थान में सर्वप्रथम पंचायती राज व्यवस्था के उद्घाटन किए जाने का वर्ष है -
(अ) 2 अक्टूबर, 1955
(ब) 14 नवम्बर, 1956
(स) 2 अक्टूबर, 1959
(द) 15 अगस्त, 1962
2. राजस्थान पंचायत अधिनियम के लागू किए जाने का वर्ष है -
(अ) 1950
(ब) 1951
(स) 1953
(द) 1961
3. राजस्थान पंचायत समिति और जिला परिषद् अधिनियम बनाए जाने का वर्ष है -
(अ) 1952
(ब) 1954
(स) 1959
(द) 1962
4. अशोक मेहता समिति के गठन का वर्ष है -
(अ) 1970
(ब) 1972
(स) 1975
(द) 1977
5. 1965 के बाद पंचायती राज व्यवस्था में गिरावट आने का मुख्य कारण था -
(अ) चुनावों का बार-बार स्थगित होना
(ब) अधिकारों का काफी कम मात्रा में विकेन्द्रीकरण
(स) वित्तीय साधनों का अभाव
(द) उपर्युक्त सभी
6. 73 वाँ संविधान संशोधन अधिनियम के पारित होने का वर्ष है -
(अ) 1990
(ब) 1992
(स) 1993
(द) 1994
7. पंचायती राज संस्था का कार्यकाल होता है -
(अ) 3 वर्ष का
(ब) 4 वर्ष का
(स) 5 वर्ष का
(द) 6 वर्ष का
8. पंचायती राज संस्थाओं के किसी भी पद का चुनाव लड़ने के लिए न्यूनतम आयु है -
(अ) 18 वर्ष
(ब) 21 वर्ष
(स) 25 वर्ष
(द) 35 वर्ष
9. 'पहल कार्यक्रम' लागू किया जाने वाला जिला है -
(अ) उदयपुर
(ब) राजसमंद
(स) बांसवाड़ा
(द) डूंगरपुर
10. राज्य सरकार ने जिला परिषद् में किसका विलय कर दिया है?
(अ) जिला ग्रामीण विकास अभिकरण
(ब) महिला विकास अभिकरण
(स) जिला मत्स्य विकास अभिकरण
(द) उपर्युक्त सभी का
उत्तर : 1. (स), 2. (स), 3. (स), 4. (द), 5. (द), 6. (ब), 7. (स), 8. (ब), 9. (ब), 10. (द) ☑

No comments:

Post a Comment