Wednesday, June 22, 2016

Rajasthan : Lok Devta Deviyan

राजस्थान : लोक देवता एवं लोक देवियाँ
1. प्लेग रक्षक एवं ऊँटों के देवता के रूप में विख्यात लोक देवता है -
(अ) गोगाजी
(ब) पाबूजी
(स) तेजाजी
(द) रामदेवजी
2. गुर्जर जाति के लोग किस लोक देवता को विष्णु का अवतार मानते हैं?
(अ) हड़बू जी
(ब) कल्ला जी
(स) देवनारायण जी
(द) तेजाजी
3. निम्न में से किस लोकदेवता के 'पगल्ये' गाँव-गाँव में पूजे जाते हैं?
(अ) हड़बू जी
(ब) देवनारायण जी
(स) कल्ला जी
(द) रामदेवजी
4. निम्न में से किस लोक देवी का थान 'बडेर' कहलाता है?
(अ) जीण माता
(ब) आई जी माता
(स) करणी माता
(द) शीतला माता
5. ढूँढ़ाड़ के कछवाहा राजवंश की कुल देवी है -
(अ) शीतला माता
(ब) आवड़ माता
(स) अम्बिका माता
(द) जमुवाय माता
6. कछवाहा राजवंश की आराध्य देवी है -
(अ) जीण माता
(ब) करणी माता
(स) शिला देवी
(द) शीतला माता
7. बच्चों की संरक्षिका देवी है -
(अ) आवड़ माता
(ब) शीतला माता
(स) छींक माता
(द) पथवारी माता
8. सिसोदिया राजवंश की कुल देवी है -
(अ) सिकराय माता
(ब) घेवर माता
(स) ज्वाला माता
(द) बाण माता
9. भांवल माता का मंदिर कहाँ स्थित है -
(अ) ओसियाँ
(ब) माउण्ट आबू
(स) लौद्रवा
(द) मेड़ता
10. खड़नाल ( नागौर ) में किस लोक देवता का जन्म स्थान है?
(अ) देवनारायण जी
(ब) पाबूजी
(स) हड़बूजी
(द) तेजाजी
उत्तर : 1. (ब), 2. (स), 3. (द), 4. (ब), 5. (द), 6. (स), 7. (ब), 8. (द), 9. (द), 10. (द) ☑

No comments:

Post a Comment