Wednesday, March 30, 2016

Rajasthan : Formation

राजस्थान : एकीकरण
1. स्वतंत्रता प्राप्ति के समय राजस्थान में देशी रियासतों की संख्या थी?
उत्तर : 19
2. मत्स्य संघ का निर्माण /गठन कब हुआ?
उत्तर : 18 मार्च, 1948
3. मत्स्य संघ का उद्घाटन किसके द्वारा किया गया?
उत्तर : एन. बी. गाडगिल
4. मत्स्य संघ के राजप्रमुख का पद किसे दिया गया था?
उत्तर : धौलपुर के महाराजा उदयभान सिंह
5. मत्स्य संघ का प्रधानमंत्री किसे बनाया गया?
उत्तर : श्री शोभाराम कुमावत
6. मत्स्य संघ का नाम किसके आग्रह पर रखा गया?
उत्तर : श्री के. एम. मुंशी
7. राजस्थान संघ का निर्माण /गठन कब हुआ?
उत्तर : 25 मार्च, 1948
8. राजस्थान संघ का प्रधानमंत्री किसे बनाया गया?
उत्तर : प्रो. गोकुललाल असावा
9. राजस्थान संघ में किस रियायत का विलय कर संयुक्त राजस्थान का निर्माण हुआ?
उत्तर : उदयपुर
10. संयुक्त राजस्थान का उद्घाटन किसके द्वारा किया गया?
उत्तर : जवाहरलाल नेहरू
11. संयुक्त राजस्थान का निर्माण /गठन कब हुआ?
उत्तर : 18 अप्रैल, 1948
12. संयुक्त राजस्थान का प्रधानमंत्री किसे बनाया गया?
उत्तर : माणिक्य लाल वर्मा
13. वृहत् राजस्थान का निर्माण / गठन कब हुआ?
उत्तर : 30 मार्च, 1949
14. वृहत् राजस्थान का विधिवत् उद्घाटन कहाँ किया गया?
उत्तर : जयपुर में
15. वृहत् राजस्थान का उद्घाटन किसने किया?
उत्तर : श्री वल्लभभाई पटेल
16. वृहत् राजस्थान का प्रधानमंत्री किसे बनाया गया?
उत्तर : श्री हीरालाल शास्त्री
17. संयुक्त वृहत्तर राजस्थान का निर्माण / गठन कब हुआ?
उत्तर : 15 मई, 1949
18. राजस्थान के भू-भाग को विधिवत् 'राजस्थान' नाम कब दिया गया?
उत्तर : 26 जनवरी, 1950
19. अजमेर का विलय राजस्थान में कब हुआ?
उत्तर : 1 नवम्बर, 1956
20. सिरोही का औपचारिक रूप से विलय राजस्थान में कब किया गया?
उत्तर : 7 फरवरी, 1950
21. मत्स्य संघ के निर्माण के समय भरतपुर के महाराजा कौन था?
उत्तर : बृजेन्द्र सिंह
22. राजस्थान संघ के निर्माण के समय कोटा के महाराव कौन थे?
उत्तर : महाराव भीमसिंह
23. संयुक्त राजस्थान का राजप्रमुख किसे बनाया गया?
उत्तर : भूपाल सिंह
24. वृहत् राजस्थान का राजप्रमुख किसे बनाया गया?
उत्तर : सवाई मानसिंह
25. राजस्थान दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर : 30 मार्च. 

No comments:

Post a Comment