Saturday, March 12, 2016

राजस्थान सामान्य ज्ञान

1. इजराइल की सहायता से राजस्थान के शुष्क प्रदेशों में जिस फसल को बोया जाता है, वह है -
    (अ) सोयाबीन
    (ब) होहोबा
    (स) बाजरा
    (द) सूरजमुखी
2. भारत के कुल शुष्क क्षेत्र का कितना भाग राजस्थान में है?
    (अ) 55 प्रतिशत
    (ब) 62 प्रतिशत
    (स) 68 प्रतिशत
    (द) 78 प्रतिशत
3. राजस्थान में अमेरिकन कपास का उत्पादन किस जिले में होता है?
    (अ) गंगानगर
    (ब) हनुमानगढ़
    (स) कोटा
    (द) झालावाड़
4. लिग्नाइट भण्डारों की दृष्टि से राजस्थान का देश में स्थान है -
    (अ) पहला
    (ब) दूसरा
    (स) तीसरा
    (द) चौथा
5. राजस्थान की वस्त्र नगरी के रूप में प्रसिद्ध शहर है -
    (अ) ब्यावर
    (ब) अलवर
    (स) भीलवाड़ा
    (द) चित्तौड़गढ़
6. राजस्थान में काँच उद्योग का प्रमुख केन्द्र है -
    (अ) कोटा
    (ब) उदयपुर
    (स) चित्तौड़गढ़
    (द) धौलपुर
7. प्राकृतिक संसाधनों की प्रकृति एवं उपलब्धता के आधार पर राजस्थान में उन उद्योगों के विकास की सर्वाधिक संभावनाएं है जिनका आधार है -
    (अ) कृषि
    (ब) वन
    (स) पशुधन
    (द) खनिज
8. नागार्जुनी पर्वत गुफाओं पर अशोक के अतिरिक्त लेख उत्कीर्ण है -
    (अ) बिन्दुसार के
    (ब) दशरथ के
    (स) ब्रह्द्रथ के
    (द) सम्प्रति के
9. सल्तनत काल में दीवान-ए-विजारत के आधीन अन्य छोटे - छोटे से विभाग थे जो पृथक - पृथक अधिकारियों के आधीन थे | निम्नलिखित में से कौनसा पदाधिकारी वजीर को राजकीय वित्त में सहयोग नहीं देता था?
    (अ) मुशरिफ -ए-मुमालिक
    (ब) मुस्त्वफी-ए-मुमालिक
    (स) दीवान-ए-वकूफ
    (द) दीवान-ए-रियासत
10. मुगल शासकों ने शासन की समस्त शक्तियाँ अपने में केन्द्रित कर ली थी | सम्राट अकबर का कथन है कि सम्राट की इबादत न्याय करने तथा श्रेष्ठ प्रशासन प्रदान करने में है, इस आधार पर क्या समझा जाये  ?
    (अ) मुगल शासक निरंकुश थे
    (ब) मुगल शासक अमर्यादित शासक थे
    (स) मुगल शासक प्रबुद्ध स्वेच्छाचारी थे
    (द) मुगल शासक अनुत्तरदायी थे
उत्तर : 1. (ब), 2. (ब), 3. (अ), 4. (ब), 5. (स), 6. (द), 7. (द), 8. (ब), 9. (द), 10. (स). 

No comments:

Post a Comment