Sunday, July 10, 2016

राजस्थान : व्यवस्थापिका, कार्यपालिका एवं न्यायपालिका

राजस्थान : व्यवस्थापिका, कार्यपालिका एवं न्यायपालिका
1. संपूर्ण देश में एकमात्र ऐसे विधायक जो सभी प्रथम दस विधानसभा चुनावों में लगातार जीते, कौन थे?
   (अ) श्री हरिशंकर भाभड़ा
   (ब) श्री हरिदेव जोशी
   (स) श्री हीरालाल देवपुरा
   (द) श्री शांतिलाल चपलोत
2. राजस्थान की प्रथम विधानसभा के अध्यक्ष कौन थे?
   (अ) सरदार गुरूमुख निहालसिंह
   (ब) श्री नरोत्तमलाल जोशी
   (स) श्री बी. आर. पाटिल
   (द) इनमें से कोई नहीं
3. राज्य की विधानसभा में न्यूनतम और अधिकतम क्रमशः कितने सदस्य हो सकते हैं?
   (अ) 60 और 500
   (ब) 80 और 400
   (स) 50 और 600
   (द) 70 और 300
4. श्रीमती वसुंधरा राजे राजस्थान की कौनसी महिला मुख्यमंत्री है?
   (अ) पहली
   (ब) दूसरी
   (स) तीसरी
   (द) चौथी
5. राज्य में प्रथम विधानसभा चुनावों के बाद प्रथम निर्वाचित होने वाले मुख्यमंत्री कौन थे?
   (अ) श्री जयनारायण व्यास
   (ब) श्री टीकाराम पालीवाल
   (स) श्री हीरालाल शास्त्री
   (द) श्री मोहनलाल सुखाड़िया
6. विधानसभा अध्यक्ष की नियुक्ति कौन करता है?
   (अ) राज्यपाल
   (ब) राष्ट्रपति
   (स) प्रधानमंत्री
   (द) इनमें से कोई नहीं
7. राज्यपाल का पद रिक्त हो जाने पर उसके पद पर कौन कार्य करता है?
   (अ) विधानसभाध्यक्ष
   (ब) उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश
   (स) उपराज्यपाल
   (द) इनमें से कोई नहीं
8. मुख्य सचिव की नियुक्ति कौन करता है?
   (अ) विधानसभाध्यक्ष
   (ब) मुख्यमंत्री
   (स) राष्ट्रपति
   (द) राज्यपाल
9. राज्य की पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष कौन है?
   (अ) श्रीमती सुमित्रा सिंह
   (ब) श्रीमती प्रतिभा पाटिल
   (स) श्रीमती जानकी देवी
   (द) श्रीमती मीना गुप्ता
10. राजस्थान उच्च न्यायालय कहाँ स्थित है?
   (अ) जयपुर में
   (ब) जोधपुर में
   (स) अजमेर में
   (द) बीकानेर में
उत्तर : 1. (ब), 2. (ब), 3. (अ), 4. (अ), 5. (ब), 6. (द), 7. (ब), 8. (ब), 9. (अ), 10. (ब) ☑

No comments:

Post a Comment