Sunday, July 24, 2016

राजस्थान : मिट्टियाँ

राजस्थान : मिट्टियाँ
1. हाड़ौती पठार की मिट्टी किस प्रकार की है?
   (अ) भूरी
   (ब) लाल
   (स) कछारी
   (द) मध्यम काली
2. कपास व नकदी फसलों की कृषि के लिए उपयुक्त मिट्टी है -
   (अ) काली मिट्टी
   (ब) लाल दोमट मिट्टी
   (स) कछारी मिट्टी
   (द) मिश्रित लाल पीली मिट्टी
3. 'वालरा' क्या है?
   (अ) मिट्टी की एक समस्या
   (ब) आदिवासियों द्वारा की जाने वाली परम्परागत कृषि
   (स) मिट्टी का एक प्रकार
   (द) इनमें से कोई नहीं
4. मिट्टी में खारापन एवं क्षारीयता की समस्या का समाधान है -
   (अ) खेतों में जिप्सम का उपयोग
   (ब) शुष्क कृषि
   (स) सघन वृक्षारोपण
   (द) समोच्चरेखीय जुताई
5. राजस्थान के पूर्वी भाग में मिट्टी के उपजाऊ बने रहने का क्या कारण है?
   (अ) नियमित सिंचाई
   (ब) पर्याप्त वर्षा
   (स) प्रतिवर्ष नवीन मिट्टी का जमाव
   (द) उपर्युक्त सभी
6. राजस्थान में जलोढ़ मिट्टी का क्षेत्र है -
   (अ) बीकानेर - जोधपुर
   (ब) बाड़मेर - जैसलमेर
   (स) कोटा - बूँदी
   (द) भरतपुर - धौलपुर
7. वह मिट्टी जो राजस्थान के उदयपुर, भीलवाड़ा और पश्चिमी अजमेर जिले में प्रायः मिलती है -
   (अ) लाल-पीली मिट्टी
   (ब) लुहारी मिट्टी
   (स) काली मिट्टी
   (द) काँप मिट्टी
8. मृदा की उर्वरा शक्ति को बनाये रखने के लिए कौन सी खाद काम में ली जाती है?
   (अ) यूरिया
   (ब) अमोनियम सल्फ़ेट
   (स) हड्डी की खाद
   (द) गोबर व हरी खाद
9. राजस्थान के किस पड़ोसी राज्य की सीमा पर नदी द्वारा भयंकर कटाव उत्पन्न होता है?
   (अ) गुजरात
   (ब) मध्यप्रदेश
   (स) हरियाणा
   (द) पंजाब
10. भूमि की उर्वरता बढ़ाने के लिए निम्न में से कौन-सी फसल उगाई जाती है?
    (अ) चावल
    (ब) गन्ना
    (स) उड़द
    (द) गेहूँ
11. 'सेम' क्या है?
    (अ) जलमग्नता से उत्पन्न समस्या
    (ब) मिट्टी का एक प्रकार
    (स) कृषि का एक परम्परागत तरीका
    (द) इनमें से कोई नहीं
12. राजस्थान में सर्वाधिक बीहड़ भूमि के विस्तार वाले जिले हैं -
    (अ) बांसवाड़ा और डूंगरपुर
    (ब) सवाई माधोपुर और करौली
    (स) कोटा और झालावाड़
    (द) धौलपुर और अलवर
13. चंबल और माही बेसिन में मिलने वाली मिट्टी है -
    (अ) काली मटियार दोमट मिट्टी
    (ब) लाल दोमट मिट्टी
    (स) भूरी मटियार दोमट मिट्टी
    (द) भूरी दोमट मिट्टी
14. राजस्थान में वायु द्वारा मृदा अपरदन से प्रभावित है -
    (अ) उत्तरी जिले
    (ब) पूर्वी जिले
    (स) दक्षिणी जिले
    (द) पश्चिमी जिले
15. क्षारीय मिट्टी का पी० एच० होता है -
   (अ) 5 से कम
   (ब) 8.5 से अधिक
   (स) 0 से कम
   (द) 10 से कम
उत्तर : 1. (द), 2. (अ), 3. (ब), 4. (अ), 5. (द), 6. (द), 7. (अ), 8. (द), 9. (ब), 10. (स), 11. (अ), 12. (ब), 13. (अ), 14. (द), 15. (ब) ☑

No comments:

Post a Comment