Thursday, July 28, 2016

राजस्थान : वन सम्पदा

राजस्थान : वन सम्पदा
1. निम्न में से किस वृक्ष को भारतीय धर्म ग्रंथों में 'शमी' के नाम से जाना जाता है?
   (अ) धोकड़ा
   (ब) खैर
   (स) तेंदू
   (द) खेजड़ी
2. खेजड़ी की पत्तियों के चारे को स्थानीय भाषा में कहते हैं -
   (अ) सेवण
   (ब) लूम
   (स) जांटी
   (द) शमी
3. निम्न में से किस वृक्ष का स्थानीय नाम 'जांटी' है?
   (अ) बबूल
   (ब) महुआ
   (स) खेजड़ी
   (द) तेंदू
4. बाड़मेर जिले के चौहटन क्षेत्र किसलिए प्रसिद्ध है?
   (अ) गोंद के लिए
   (ब) खैर के वृक्षों के लिए
   (स) बाँस के वृक्षों के लिए
   (द) सुगंधित घास के लिए
5. सागवान रोपण हेतु सर्वाधिक उपयुक्त जिले हैं -
   (अ) भरतपुर एवं अलवर
   (ब) धौलपुर एवं भरतपुर
   (स) बांसवाड़ा एवं उदयपुर
   (द) बांसवाड़ा एवं डूंगरपुर
6. जनता वन योजना के प्रारंभ होने का वर्ष है -
   (अ) 1994
   (ब) 1996
   (स) 1997
   (द) 1999
7. सेवण है -
   (अ) एक क्षेत्र
   (ब) घास का एक प्रकार
   (स) एक वृक्ष
   (द) इनमें से कोई नहीं
8. जैसलमेर से पोकरण व मोहनगढ़ तक पाकिस्तानी सीमा के सहारे-सहारे एक चौड़ी पट्टी वाले क्षेत्र को कहा जाता है -
   (अ) सिरिज क्षेत्र
   (ब) लाठी सिरीज क्षेत्र
   (स) सीमा क्षेत्र
   (द) शून्य क्षेत्र
9. राजस्थान के अधिकांश वन किस भाग में है?
   (अ) उत्तरी व उत्तरी पूर्वी भाग में
   (ब) पूर्वी भाग में
   (स) दक्षिणी व दक्षिणी पूर्वी भाग में
   (द) दक्षिणी पश्चिमी भाग में
10. राजस्थान में न्यूनतम वन क्षेत्र वाला जिला है -
   (अ) चुरू
   (ब) बाड़मेर
   (स) बीकानेर
   (द) जैसलमेर
11. राजस्थान में सर्वाधिक वन क्षेत्र वाला जिला है -
   (अ) पाली
   (ब) जयपुर
   (स) उदयपुर
   (द) अलवर
12. राजस्थान में वन अधिनियम पारित होने का वर्ष है -
   (अ) 1951
   (ब) 1953
   (स) 1955
   (द) 1957
13. राजस्थान के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल के कितने भू-भाग पर वनों का विस्तार है?
   (अ) 9.31 प्रतिशत
   (ब) 19.31 प्रतिशत
   (स) 5.14 प्रतिशत
   (द) 13.18 प्रतिशत
14. सामाजिक वानिकी कार्यक्रम को वन विकास का मुख्य अंग बनाया गया -
   (अ) पांचवी योजना में
   (ब) छठी योजना में
   (स) सातवीं योजना में
   (द) आठवीं योजना में
15. धार्मिक स्थलों से संलग्न पारम्परिक आखेट एवं कटाई निषिद्ध क्षेत्र है -
   (अ) सूमिंग
   (ब) वालरा
   (स) आरेण
   (द) ये सभी
उत्तर : 1. (द), 2. (ब), 3. (स), 4. (अ), 5. (स), 6. (ब), 7. (ब), 8. (ब), 9. (स), 10. (अ), 11. (स), 12. (ब), 13. (अ), 14. (ब), 15. (स) ☑

No comments:

Post a Comment