Friday, July 15, 2016

राजस्थान : स्थानीय प्रशासन

राजस्थान : स्थानीय प्रशासन
1. बलवंत राय मेहता कमेटी की स्थापना निम्न में से किसलिए की गई थी?
   (अ) सामुदायिक विकास कार्यक्रम का मूल्यांकन करने के लिए
   (ब) प्रथम पंचवर्षीय योजना का मूल्यांकन करने के लिए
   (स) प्रथम वित्त आयोग की रिपोर्ट का मूल्यांकन करने के लिए
   (द) इनमें से कोई नहीं
2. पंचायती राज की सफलता के लिए निम्नलिखित में से कौन-कौन से सुझाव दिए जाते हैं?
   (अ) पंचायती राज संस्थाओं में व्याप्त गुटबंदी को समाप्त करना होगा
   (ब) पंचायतों के चुनाव में मतदान को अनिवार्य करना होगा
   (स) पंचायतों की वित्तीय हालत सुधारनी होगी
   (द) उपर्युक्त सभी
3. पंचायत समिति के क्षेत्र के सांसद व विधानसभा सदस्य पंचायत समिति में किस तरह के सदस्य माने जाते हैं?
   (अ) पदेन सदस्य
   (ब) सहयोपिप्त सदस्य
   (स) सहयोगी सदस्य
   (द) इनमें से कोई नहीं
4. पंचायती राज के सम्मुख सामाजिक समस्याओं में कौन-सी सामाजिक समस्याएं प्रमुख हैं?
   (अ) जनता में साक्षरता का अभाव
   (ब) राजनीतिक चेतना का अभाव
   (स) निस्वार्थ चेतना का अभाव
   (द) उपर्युक्त सभी
5. आधुनिक समय में परगने का मुख्य अधिकारी उपजिलाधीश निम्न में से किसके प्रति उत्तरदायी होता है?
   (अ) जिला मजिस्ट्रेट
   (ब) अपर जिला मजिस्ट्रेट
   (स) मुख्य विकास अधिकारी
   (द) इनमें से कोई नहीं
6. 73 वें संविधान संशोधन द्वारा पंचायतों के कार्यों के लिए एक पृथक अनुसूची की व्यवस्था की गई | यह कौन-सी अनुसूची है?
   (अ) 10 वीं
   (ब) 11 वीं
   (स) 12 वीं
   (द) 13 वीं
7. पंचायती राज संस्थाओं की कार्यप्रणाली का अध्ययन करने के लिए 1977 में निम्न में से कौनसी समिति गठित की गई?
   (अ) बलवंत राय मेहता समिति
   (ब) अशोक मेहता समिति
   (स) जी. वी. के. राव समिति
   (द) सिंधवी कमेटी
8. 74 वें संविधान संशोधन द्वारा बारहवीं अनुसूची में जोड़े गए हैं?
   (अ) 18 विषय
   (ब) 10 विषय
   (स) 15 विषय
   (द) 17 विषय
9. स्थानीय शासन का मैग्नाकार्टा निम्न में से किसके प्रस्ताव को कहा जाता है?
   (अ) मेगो प्रस्ताव
   (ब) रिपन प्रस्ताव
   (स) एमहर्स्ट प्रस्ताव
   (द) कर्जन प्रस्ताव
10. बलवंत राय मेहता समिति ने पंचायती राज संस्था के निम्न स्तरों में से किस स्तर की अभिकल्पना नहीं की थी?
   (अ) ग्राम पंचायत
   (ब) पंचायत समिति
   (स) ग्राम सभा
   (द) जिला परिषद्
उत्तर : 1. (अ), 2. (द), 3. (स), 4. (द), 5. (अ), 6. (ब), 7. (ब), 8. (ब), 9. (ब), 10. (स) ☑

No comments:

Post a Comment