Thursday, July 7, 2016

राजस्थान : शासकों का संघर्ष एवं प्रतिरोध

राजस्थान : शासकों का संघर्ष एवं प्रतिरोध
1. महाराणा प्रताप को वित्तीय सहायता किसके द्वारा प्रदान की गई?
   (अ) भामाशाह
   (ब) अमरसिंह
   (स) राणा लाखा
   (द) राणा सांगा
2. राजस्थान राज्य के जैसलमेर जिले का वह कौन सा साका था जिसमें वीरों ने केसरिया तो किया था लेकिन महिलाओं ने जौहर नहीं किया था?
   (अ) प्रथम साका
   (ब) द्वितीय साका
   (स) तृतीय अर्द्ध साका
   (द) इनमें से कोई नहीं
3. तराइन का द्वितीय युद्ध जिसमें मोहम्मद गौरी की विजय हुई किस सन् में हुआ?
   (अ) सन् 1192
   (ब) सन् 1190
   (स) सन् 1191
   (द) सन् 1193
4. हाजी खान व राणा उदयसिंह के मध्य हरमाड़ा का युद्ध कब हुआ?
   (अ) सन् 1557 में
   (ब) सन् 1559 में
   (स) सन् 1560 में
   (द) सन् 1575 में
5. कुंभा का प्रमुख शिल्पी कौन था?
   (अ) मंडन
   (ब) नागार्जुन
   (स) विक्रमादित्य
   (द) उपरोक्त सभी
6. मेवाड़ के महाराणा कुंभा की पुत्री का नाम था?
   (अ) रमा बाई
   (ब) गवरी बाई
   (स) भवाई बाई
   (द) डाली बाई
7. सिसोदिया वंश के किस शासक ने अपने वचनों के निर्वाह के लिए वृद्धावस्था में मारवाड़ के शासक रणमल की बहन हंसा बाई से विवाह किया था?
   (अ) राणा चूड़ा
   (ब) राणा हम्मीर
   (स) राणा सांगा
   (द) लाखा
8. नाथ प्रशस्ति शिलालेखों में किस वंश के शासकों का वर्णन है?
   (अ) बापा, गुहिल
   (ब) चौहानों
   (स) राठौड़ों
   (द) कच्छवाहों
9. मालदेव किस राज्य का शासक था?
   (अ) पाली
   (ब) टोंक
   (स) जोधपुर
   (द) बीकानेर
10. राणा सांगा व इब्राहिम लोदी के मध्य बाड़ी का युद्ध कब हुआ?
   (अ) सन् 1557 में
   (ब) सन् 1519 में
   (स) सन् 1520 में
   (द) सन् 1522 में
उत्तर : 1. (अ), 2. (स), 3. (अ), 4. (अ), 5. (अ), 6. (अ), 7. (द), 8. (अ), 9. (स), 10. (ब) ☑

No comments:

Post a Comment