Monday, July 11, 2016

राजस्थान : प्रशासनिक इकाइयां एवं जिला प्रशासन

राजस्थान : प्रशासनिक इकाइयां एवं जिला प्रशासन
1. निम्न में से कौन सा कार्य उपखण्ड अधिकारी का नहीं है?
   (अ) भू-अभिलेख तैयार करना
   (ब) भू-राजस्व वसूली
   (स) उपखण्ड की कानून एवं व्यवस्था की देखरेख
   (द) न्यायिक प्रशासन
2. राज्य सरकार और जिले के मध्य कड़ी का कार्य कौन करता है?
   (अ) जिला कलक्टर
   (ब) तहसीलदार
   (स) संभागीय आयुक्त
   (द) उप जिलाधीश
3. जिला प्रशासन का प्रमुख कौन होता है?
   (अ) संभागीय आयुक्त
   (ब) आयुक्त
   (स) उपायुक्त
   (द) जिला कलक्टर
4. जिला कलक्टर सामान्यतः सदस्य होते हैं -
   (अ) भारतीय प्रशासनिक सेवा के
   (ब) राज्य लोक सेवा आयोग के
   (स) भारतीय राजस्व सेवा के
   (द) इनमें से कोई नहीं
5. नवीनतम संभाग भरतपुर में शामिल जिले हैं -
   (अ) भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर
   (ब) भरतपुर, धौलपुर, करौली, अलवर
   (स) भरतपुर, धौलपुर, करौली, दौसा
   (द) इनमें से कोई नहीं
6. झालावाड़ जिला राजस्थान के किस संभाग में है?
   (अ) जयपुर
   (ब) कोटा
   (स) उदयपुर
   (द) अजमेर
7. राजस्थान पुलिस ध्वज में अंकित है -
   (अ) विजय स्तम्भ
   (ब) तलवार
   (स) ढाल
   (द) ये सभी
8. तहसीलदार की नियुक्ति कौन करता है?
   (अ) राज्यपाल
   (ब) संभागीय आयुक्त
   (स) जिला कलक्टर
   (द) राजस्व मण्डल
9. मुख्य सचिव के पद पर पहुंचने वाले पहले राजस्थानी जो इस पद पर सर्वाधिक अवधि तक रहे थे, कौन थे?
   (अ) श्री कमल किशोर गुप्ता
   (ब) श्री भगवतसिंह मेहता
   (स) श्री जितेंद्र कुमार वर्मा
   (द) इनमें से कोई नहीं
10. राजस्थान के प्रथम मुख्य सचिव कौन थे?
   (अ) श्री कमलकान्त वर्मा
   (ब) श्री नरोत्तम जोशी
   (स) श्री के० राधाकृष्णन
   (द) श्री नवल नयन शर्मा
उत्तर : 1. (द), 2. (अ), 3. (द), 4. (अ), 5. (अ), 6. (ब), 7. (द), 8. (द), 9. (ब), 10. (स) ☑

No comments:

Post a Comment